अजीबोगरीब मामला: पालतू कुत्तों की शादी में 100 निमंत्रण पत्र भेजे गए, कन्यादान भी किया गया

शेरू और स्वीटी के मालिकों ने इस विवाह समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं।
पालतू कुत्तों की शादी में 100 निमंत्रण पत्र भेजे गए, कन्यादान भी किया गया
पालतू कुत्तों की शादी में 100 निमंत्रण पत्र भेजे गए, कन्यादान भी किया गयाIANS
Published on: 
Updated on: 
1 min read

गुरुग्राम (Gurugram) के पालम विहार एक्सटेंशन (Palam Vihar Extension) में रविवार शाम एक अजीबो-गरीब शादी समारोह का आयोजन किया गया। यहां दो कुत्तों (शेरू संग स्वीटी) की शादी का आयोजन किया है। शेरू और स्वीटी के मालिकों ने इस विवाह समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। शेरू (नर कुत्ता) और स्वीटी (मादा कुत्ता) रात करीब 8.30 बजे फेरे लेंगे। इनके मालिकों के अनुसार, शादी के लिए पालम विहार एक्सटेंशन के जिले सिंह कॉलोनी में 100 निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं, वह बारातियों के रूप में शादी समारोह में शामिल होंगे।

पालतू कुत्तों की शादी में 100 निमंत्रण पत्र भेजे गए, कन्यादान भी किया गया
Dog Walking Row: आईएएस दम्पति का तबादला!

स्वीटी की परवरिश करने वाली महिला रानी ने कहा, "मेरे बच्चे नहीं थे, इसलिए मेरे पति 3 साल पहले एक स्थानीय मंदिर से स्वीटी को लाए थे और तब से मैने स्वीटी को बच्चे की तरह पाला है।"

उन्होंने कहा, इस शादी के साथ अब हमारे पास हिंदू रीति-रिवाजों की तरह 'कन्यादान (Kanyadan)' करने का अवसर है। आठ साल के कुत्ते शेरू को नि:संतान दंपति ने सड़क से उठाकर गोद लिया था।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in