पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर स्थिति हिंसक, चुनाव आयोग है जिम्मेदार : मनोज झा

आरजेडी सांसद मनोज झा ने पश्चिम बंगाल में बढ़ती चुनावी हिंसा के लिए सीधे चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया, आयोग के इतिहास में लगातार गिरावट और मौजूदा नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर स्थिति हिंसक, चुनाव आयोग है जिम्मेदार : मनोज झा
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर स्थिति हिंसक, चुनाव आयोग है जिम्मेदार : मनोज झाIANS
Published on

आरजेडी सांसद मनोज झा कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर स्थिति बहुत ही हिंसक बन रही है और अगर किसी संस्था को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना है, तो वह है चुनाव आयोग। उन्होंने चुनाव आयोग के पूरे इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि सुकुमार सेन से लेकर अब तक आयोग में लगातार गिरावट देखने को मिलती रही है और यही स्थिति आने वाले चुनाव में भी नजर आएगी।

मनोज झा ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि यह बैठक बिल्कुल सौहार्दपूर्ण नहीं थी। मुख्य चुनाव आयुक्त हियरिंग और लिसनिंग के बीच का फर्क नहीं समझ पा रहे हैं। उनकी आदतों में केवल हियरिंग है, लिसनिंग नहीं है।

असम में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और भाषा की गिरावट पर झा ने कहा कि पिछले 12-13 सालों में भाषाई गरिमा और शालीनता का स्तर बहुत नीचे चला गया है। अगर लोकतंत्र में भाषा और भाव की गिरावट जारी रही, तो इसे सुधारना मुश्किल होगा और ये सभी को परेशान करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया और उसका एल्गोरिदम भी इसका हिस्सा बताया और कहा कि केवल अस्थायी आकर्षण के लिए लोग इसे बढ़ावा देते हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा कराई गई एफआईआर के अगले ही दिन दिल्ली में पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की कार्रवाई पर झा ने कहा कि यह सही चीज नहीं है। चुनिंदा आक्रोश लोकतंत्र के लिए खतरा है और कानून के शासन में ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आरोप निराधार हैं, तो उन्हें जांच एजेंसियों द्वारा सही तरीके से निपटाया जाना चाहिए।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा क्षण है जिसका पूरी दुनिया इंतजार कर रही थी। इस युद्ध में इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला, हमने बच्चियों के स्कूल पर बमबारी देखी। पौने दो सौ बच्चियां जिन्हें स्कूल से घर आना था, वह कब्रों में पहुंच गईं। युद्ध का थमना तो उसी दिन तय हो गया था।

उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के लिए ओपन एंड शट केस नहीं है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति का कल जो बयान था कि एक पूरी सभ्यता को खत्म कर देना, तो उन्हें भी इल्म हो गया होगा कि सभ्यताएं यूं मरती नहीं, गायब नहीं होती, खास करके जिस सभ्यता को वह जिक्र कर रहे थे।

झा ने उम्मीद जताई कि यह अस्थायी युद्धविराम स्थायी शांति में बदल जाए और दुनिया में अमन व स्थिरता का दौर शुरू हो।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर स्थिति हिंसक, चुनाव आयोग है जिम्मेदार : मनोज झा
ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in