पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में बवाल, टीएमसी और एयूजेपी के समर्थकों में झड़प

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को 152 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन इस बीच मुर्शिदाबाद जिले के नवादा विधानसभा क्षेत्र से तनाव की खबर सामने आई है।
पश्चिम बंगाल वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में बवाल, टीएमसी और एयूजेपी समर्थकों में झड़प
पश्चिम बंगाल वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में बवाल, टीएमसी और एयूजेपी समर्थकों में झड़पIANS
Published on

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को 152 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन इस बीच मुर्शिदाबाद जिले के नवादा विधानसभा क्षेत्र से तनाव की खबर सामने आई है।

यहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब एयूजेपी के संस्थापक हुमायूं कबीर घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। उनके पहुंचते ही स्थानीय लोगों और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और बहस देखने को मिली।

मौके पर मौजूद पुलिस के साथ भी हुमायूं कबीर की बहस के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हालात काफी तनावपूर्ण नजर आ रहे हैं। झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, और केंद्रीय सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा करने पहुंचे थे, जहां एक दिन पहले क्रूड बम फेंकने की घटना सामने आई थी। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वे इलाके में तनाव और गुंडागर्दी फैला रहे हैं।

हुमायूं कबीर ने कहा, "मैंने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। मुर्शिदाबाद में अब तृणमूल जैसी कोई चीज नहीं रहेगी। नवादा में गुंडागर्दी हो रही है। मैं उन्हें बहारामपुर में कुर्सी से हटा दूंगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इलाके में लोग शांतिपूर्ण तरीके से मतदान नहीं कर लेते, तब तक वह वहां से नहीं जाएंगे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। (MK)

पश्चिम बंगाल वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में बवाल, टीएमसी और एयूजेपी समर्थकों में झड़प
West Bengal Election 2026: बंगाल के रण में मोदी-ममता की सीधी टक्कर ! दीदी तैयार कर रहीं 2029 लोकसभा का चुनावी रण

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in