जेब में सिर्फ 94 हजार, पर संपत्ति 48 करोड़ के पार! अधीर रंजन चौधरी के हलफनामे से उड़े सबके होश, जानिए नेताजी का बही-खाता

2019 से 2024 तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury Net Worth) अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं।
नीले शर्ट में माइक पर भाषण देते कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury Net Worth) ने हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक उनपर 5 FIR दर्ज हैं इसमें बेरहमपुर पुलिस स्टेशन में 4 और एक मामला हरिशचंद्रपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। Wikimedia Commons
Published on
Updated on
3 min read

भारत में चुनाव का मौसम चल रहा है। अप्रैल के महीने में ही 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। बंगाल में दो चरण में चुनाव (West Bengal Election 2026) होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होने वाला है जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। 5 साल में यही वो पहला मौका होता है जब सभी नेता जनता के बीच जाते हैं और हाथ फैलाए दिखते हैं। इस दौरान काफी लोक लुभावन वादे भी होते हैं, ताकि वोट के जरिये सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।

हालांकि, इसी वोट के चक्कर में नेता अपना नोट भी बनाना शुरू कर देते हैं। चुनाव में एक प्रक्रिया होती है, जिसमे नेताओं को नामांकन दाखिल करने के समय हलफनामा देना होता है, जिसमे इसका जिक्र होता है कि उनकी संपत्ति कितनी है, जेब में कितने नोटों की गड्डियां हैं और कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury Net Worth) ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसमे उनकी तिजोरी का खुलासा हो गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

अधीर रंजन चौधरी की तिजोरी का खुलासा

2019 से 2024 तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury Net Worth) अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। कांग्रेस ने उन्हें बहरामपुर सीट से टिकट दिया है। इसी बीच 2 अप्रैल को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग 95 हजार रुपए कैश और 22 लाख की कीमत की गाड़ियां हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने अपने एफिडेविट में बताया कि उनके पास नकद 94,500 रुपए हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 7,25,000 रुपए नकद हैं। साथ ही अलग-अलग बैंक अकाउंट में 21816.48 रुपए और 2026.09 रुपए जमा हैं। वहीं, पार्लियामेंट हाउस ब्रांच, दिल्ली के खाते में 6,18,769.73 रुपए जमा हैं। इस तरह उनके बैंक अकाउंट में लगभग 6.42 लाख रुपए जमा हैं।

चौधरी के पास 22 लाख रुपए की कीमत की गाड़ियां हैं। 27 लाख से अधिक की ज्वेलरी है। इस तरह उनके पास कुल 48 करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ की अचल संपत्ति है।

कई आपराधिक मामले भी हैं दर्ज

गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury Net Worth) ने हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक उनपर 5 FIR दर्ज हैं इसमें बेरहमपुर पुलिस स्टेशन में 4 और एक मामला हरिशचंद्रपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। वहीं, उनके ऊपर दर्ज 5 मामलों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इसमें लर्नेड चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, मुर्शिदाबाद, बेरहमपुर में और एक मामले की सुनवाई प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय, मुर्शिदाबाद तथा चांचल, जिला मालदा में चल रहा है।

साथ ही चौधरी पर आपत्तिजनक शब्द, आपराधिक धमकी देना, अवैध सभा करना, सार्वजनिक मार्ग में बाधा डालना, लोक सेवक को कर्तव्य का पालन करने से रोकना, दंगा कराना, हथियारों के साथ दंगा कराना और विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने वाले बयान देना जैसे मामलों में केस दर्ज हैं।

लोकसभा 2024 में मिली थी करारी हार

आपको बता दें कि अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury Net Worth) को कांग्रेस ने लोकसभा 2024 में टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने लोकसभा चुनाव इसी बहरामपुर सीट से लड़ा था लेकिन TMC उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर रह चुके युसूफ पठान ने उन्हें हरा दिया था।

चौधरी 85,022 वोटों के अंतर से चुनाव हारे थे। युसूफ पठान को 5,24,516 वोट मिले जबकि अधीर रंजन चौधरी को 4,39,494 वोट मिले थे। खैर अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) में क्या बहरामपुर की जनता कांग्रेस नेता पर विश्वास करती है या नहीं।

नीले शर्ट में माइक पर भाषण देते कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
बंगाल चुनाव 2026: हुमायूँ कबीर ने LOP रह चुके नेता के हत्या की साजिश रची ! बंगाल राजनीति में बढ़ी हलचल

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in