पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कई नामों को मिली मंजूरी

भाजपा ने चौथी सूची में कई अहम सीटों पर नए चेहरों को उतारा, स्थानीय समीकरण और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन
पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कई नामों को मिली मंजूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कई नामों को मिली मंजूरीIANS
Published on

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, सिताई (एससी) विधानसभा से आशुतोष बर्मा को टिकट दिया गया है, जबकि नाटाबाड़ी सीट से गिरिजा शंकर रॉय चुनाव मैदान में होंगे। बागदा (एससी) से सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मगराहाट पूर्व (एससी) सीट से उत्तम कुमार बनिक को मौका मिला है।

फालटा सीट से देबांगशु पांडा और सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। चौरंगी सीट से संतोष पाठक को चुनावी मैदान में उतारा गया है। हावड़ा दक्षिण सीट से रंजन कुमार पॉल और पंचला से श्यामल हाती को टिकट मिला है।

इसके अलावा चंडीपुर से डॉ. पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में भी एक अहम बदलाव किया है। मयनागुड़ी (एससी) सीट से अब दालिम रॉय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी का कहना है कि इन सभी नामों पर गहन विचार-विमर्श के बाद मुहर लगाई गई है। भाजपा आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय समीकरण और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखा गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। (MK)

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कई नामों को मिली मंजूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवार, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in