पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी जीत की ओर बढ़ चुकी है: सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद भाजपा नेताओं के बंपर सीट जीतने वाले दावों पर पलटवार किया।
पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी जीत की ओर बढ़ चुकी है: सीएम हेमंत सोरेन
पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी जीत की ओर बढ़ चुकी है: सीएम हेमंत सोरेनIANS
Published on

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद भाजपा नेताओं के बंपर सीट जीतने वाले दावों पर पलटवार किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पहले चरण के चुनावों में कई जगहों पर प्रचार किया। पहले चरण के चुनाव से यह साफ संकेत मिल रहा है कि टीएमसी जीत की ओर आगे बढ़ चुकी है। हम ऐसे लोग नहीं हैं जो राजनीतिक भविष्यवाणी करते हैं, हम तो जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोग हैं। पहले चरण के चुनाव में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के लोग अभी से ही मिठाइयां बांटने लगे हैं। चिंता मत कीजिए, अब तो नतीजे आने बाकी हैं।

उन्होंने आगे मजाकिए अंदाज में कहा कि भाजपा की मिठाई खाने वाले लोगों का पेट खराब हो जाएगा। यह पार्टी बहुत झूठ बोलती है। ये लोग जो बोलते हैं, वो नहीं करते हैं और जो बोलते नहीं हैं, वो करते हैं। इनकी दूसरे राज्यों की सरकारों में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ती है और कोई काम नहीं करती है। वे बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन उसे पूरा कभी नहीं किया जाता है।

सीएम ने कहा कि सभी राजनीतिक दल यहां चुनावी मैदान में हैं और अपने-अपने तरीके से जनता के सामने अपने विचार रख रहे हैं। अब जनता फैसला करेगी कि उसे किसे वोट करना है।

वहीं, सीएम ममता बनर्जी के समर्थकों में बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।

तेजस्वी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ सपने देख सकती है, जनता का मन ममता बनर्जी के साथ है।

बता दें कि पहले चरण के तहत बंगाल की 152 सीटों पर मतदान हुआ और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

[PY]

पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी जीत की ओर बढ़ चुकी है: सीएम हेमंत सोरेन
अधीर रंजन चौधरी ने ईवीएम में खराबी और भीषण गर्मी में वोटरों के लिए खराब इंतजाम की शिकायत की

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in