टीएमसी ने स्मृति ईरानी और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को चुनाव आयोग में स्मृति ईरानी, ​​सुवेंदु अधिकारी और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
टीएमसी ने स्मृति ईरानी और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत
टीएमसी ने स्मृति ईरानी और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायतIANS
Published on

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को चुनाव आयोग में स्मृति ईरानी, ​​सुवेंदु अधिकारी और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने, भ्रष्ट आचरण में लिप्त होने और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अपराध करने का आरोप है।

तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को एक पत्र लिखकर कहा कि हम आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहते हैं कि 15 अप्रैल को सुवेंदु अधिकारी, स्मृति ईरानी और भाजपा के अन्य नेताओं, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने एक नई योजना की घोषणा की है, जिसका नाम 'मातृशक्ति भरोसा कार्ड' है।

इस योजना के तहत वे कार्डधारकों के खातों में सीधे तौर पर हर महीने तीन हजार रुपए देने का वादा कर रहे हैं। वे विभिन्न स्थानों पर इस नई शुरू की गई योजना के फॉर्म भी वितरित कर रहे हैं।

टीएमसी ने पत्र में लिखा कि इस तरह के कार्य आचार संहिता और भारतीय चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित नियमों और विनियमों का गंभीर उल्लंघन हैं। इस तरह की घोषणा की आड़ में महिला लाभार्थियों को उस फॉर्म को भरने और जमा करने के लिए दिया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें आर्थिक लाभ (पैसे) दिए जा रहे हैं, चाहे वह सीधे बैंक ट्रांसफर के माध्यम से हों या नगद रूप में।

तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के वितरण की प्रकृति, समय और तरीका स्पष्ट रूप से यह संकेत देते हैं कि यह कोई अलग-थलग या परोपकारी कार्य नहीं है, बल्कि चुनावी दौर के करीब की गई एक सोची-समझी और समन्वित गतिविधि है, जिसका स्पष्ट उद्देश्य मतदाताओं को किसी विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में प्रभावित करना है।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी बुधवार को कोलकाता में थीं, जहां उन्होंने शहर की महिलाओं के लिए 'मातृशक्ति भरोसा कार्ड' लॉन्च किया और वितरित किया। इस घटनाक्रम के बाद, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि इस तरह का आचरण स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की नींव पर ही प्रहार करता है, क्योंकि यह मतदाता की पसंद की स्वतंत्रता से समझौता करता है और चुनाव लड़ने वाले दलों के बीच समान अवसर को प्रभावित करता है।

टीएमसी का कहना है कि ऐसे कार्य 'भ्रष्ट आचरण' की श्रेणी में आते हैं और इन पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

तृणमूल कांग्रेस ने पत्र में चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह एमसीसी के उल्लंघनों के लिए सुवेंदु अधिकारी, स्मृति ईरानी और भाजपा के अन्य नेताओं, सदस्यों और कार्यकर्ताओं को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करें।

आदर्श आचार संहिता और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित नियमों-विनियमों के उल्लंघन के लिए तथा बीएनएस, 2023 की धारा 61(2)/173/174 और आरपीए, 1951 की धारा 123 के तहत अपराध करने के लिए सुवेंदु अधिकारी, स्मृति ईरानी और भाजपा के अन्य नेताओं, सदस्यों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए।

[PY]

टीएमसी ने स्मृति ईरानी और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत
West Bengal: पशुपालन और मत्स्य पालन विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति Chief Minister को बनाने के लिए विधेयक पारित

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in