पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी के पक्ष में माहौल : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अकेले मैदान में है। दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने ऐसा दावा कर दिया है, जो पार्टी की रणनीति के विपरीत है।
बंगाल में ममता के पक्ष में माहौल, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का बड़ा दावा
बंगाल में ममता के पक्ष में माहौल, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का बड़ा दावाIANS
Published on

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अकेले मैदान में है। दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने ऐसा दावा कर दिया है, जो पार्टी की रणनीति के विपरीत है। तारिक अनवर ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान माहौल पूरी तरह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पक्ष में है।

पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में गुरुवार को वोटिंग को लेकर तारिक अनवर ने आईएएनएस से बात की। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि जनता पूरी तरह से इस चुनाव में दिलचस्पी ले रही है और ये भी सूचना है कि महिलाओं की संख्या ज्यादा है। महिलाएं पूरी तरह से चुनाव में दिलचस्पी ले रही हैं। मैं समझता हूं कि शाम तक 80 फीसदी मतदान हो सकता है और ये तो गुप्त मतदान है, कुछ कहा नहीं जा सकता। हमारी जो उम्मीद है, वो लगता है कि ममता बनर्जी के पक्ष में माहौल है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग से नोटिस मिलने पर तारिक अनवर ने कहा कि मेरा ख्याल है कि कांग्रेस पार्टी जवाब देगी। हालांकि, खड़गे ने अपना स्पष्टीकरण कल ही दिया था कि मेरे कहने का अर्थ बिल्कुल यह नहीं था। हमारा यह कहना था कि जिस तरह से ईडी और सीबीआई और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार कर रही है, यह लोगों, खासतौर पर, विपक्ष को आतंकित करने का काम है।

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बंगाल में भाजपा बुरी तरह हारने वाली है। कांग्रेस पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी। 294 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को लेकर लोगों में गुस्सा है। लेकिन, सामने भाजपा होने की वजह से लाभ वर्तमान सरकार को होगा।

बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह महज एक औपचारिकता है। जब तक जदयू भाजपा के साथ है, सम्राट चौधरी ही जीतेंगे।

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मैं तमिलनाडु और बंगाल के लोगों को बहुत सारी बधाई और शुभकामनाएं दूंगा कि उन्हें अपने मत का प्रयोग करने का अवसर मिला है। कांग्रेस ही भाजपा की असली विकल्प है। जिस तरह भाजपा की दमनकारी नीति देश के नौजवानों, किसानों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों को खत्म कर रही है। आज महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, इसका जवाब जनता जरूर देगी।

[PY]

बंगाल में ममता के पक्ष में माहौल, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का बड़ा दावा
'देश को राजनीतिक भूकंप के लिए तैयार रहना चाहिए', जयराम रमेश

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in