भाजपा इस बार 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी, टीएमसी की सरकार फिर से बनेगी: कुणाल घोष

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं। एग्जिट पोल पर विपक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा इस बार 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी, टीएमसी की सरकार फिर से बनेगी: कुणाल घोष
भाजपा इस बार 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी, टीएमसी की सरकार फिर से बनेगी: कुणाल घोषIANS
Published on

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं। एग्जिट पोल पर विपक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "हमने पहले चरण के चुनावों में शतक बनाए थे। दूसरे चरण के चुनावों के बाद हम कह रहे हैं कि भाजपा बंगाल में 50 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी। बंगाल की जनता ने उन्हें नकार दिया है। तृणमूल कांग्रेस को 235 से अधिक सीटें मिलेंगी। 235 से अधिक सीटों के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता में आ रही हैं। वोटों का प्रतिशत जितना अधिक होगा, तृणमूल की वापसी की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

कुणाल घोष ने कहा, "एग्जिट पोल का क्या मतलब है? ये तो सिर्फ प्रभावित करना चाहते हैं। जो एग्जिट पोल कह रहे हैं कि भाजपा ये करेगी और वो करेगी। हमें बंगाल की 'मां-माटी मानुष' और जनता पर पूरा भरोसा है और जनता ममता बनर्जी का पूरा समर्थन कर रही है। भाजपा 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। भाजपा ने 2021 में कहा था कि अबकी बार 200 पार, लेकिन 200 के बजाय 77 सीटें ही जीत पाईं और बाद में घटकर 60 रह गईं। अब दो चरणों में हुए मतदान के बाद हम कह रहे हैं कि भाजपा 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।"

कमरहटी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार मदन मित्रा कहते हैं, "सुबह से सिर्फ भाजपा ही खेल रही है, आयोग ने कुछ नहीं किया। कोई बात नहीं, देखते हैं जनता क्या करती है, जनता ही मुंहतोड़ जवाब देगी।"

केरल के एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, "जब चुनाव शुरू हुआ था, तब लोग कह रहे थे कि केरल में कांग्रेस की वापसी होगी। यह एक आम धारणा बन गई थी, इसलिए मुझे नहीं लगता कि एग्जिट पोल ने कुछ असाधारण किया है। मुझे नहीं लगता कि एग्जिट पोल पर भरोसा करना उचित होगा, क्योंकि कई बार ये गलत साबित हुए हैं। हमने इसे कई राज्य चुनावों के साथ-साथ राष्ट्रीय चुनावों में भी देखा है, इसलिए हम इन पर निर्भर नहीं रह सकते।

एग्जिट पोल पर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ​​ने कहा, "पश्चिम बंगाल के लिए आए एग्जिट पोल भाजपा द्वारा प्रायोजित और फर्जी हैं। 4 मई को आने वाले परिणाम इसके विपरीत होंगे और टीएमसी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।" (MK)

भाजपा इस बार 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी, टीएमसी की सरकार फिर से बनेगी: कुणाल घोष
West Bengal Election 2026: बंगाल के रण में मोदी-ममता की सीधी टक्कर ! दीदी तैयार कर रहीं 2029 लोकसभा का चुनावी रण

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in