बंगाल चुनाव: अग्निमित्रा पॉल बोलीं- 'जनता नहीं चाहती टीएमसी सरकार, जीत हमारी तय'

आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं। पश्चिम बंगाल की जनता ने तय किया है कि इस बार टीएमसी सरकार नहीं चाहिए।
बंगाल चुनाव: अग्निमित्रा पॉल बोलीं- 'जनता नहीं चाहती टीएमसी सरकार, जीत हमारी तय'
बंगाल चुनाव: अग्निमित्रा पॉल बोलीं- 'जनता नहीं चाहती टीएमसी सरकार, जीत हमारी तय'IANS
Published on

आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं। पश्चिम बंगाल की जनता ने तय किया है कि इस बार टीएमसी सरकार नहीं चाहिए।

आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने गुरुवार को अपने क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर वोट किया। कड़ी सुरक्षा के बीच वे मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हमें जीत को लेकर पूरा विश्वास है। पूरा आसनसोल दक्षिण मेरा एक परिवार है। हम आश्वस्त हैं कि चुनाव में जीत होगी। यह जीत पूरे बंगाल में देखने को मिलेगी।

एसआईआर के बाद पहली बार मतदान को लेकर अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "एसआईआर में गलत मतदाताओं के नाम हटाए गए। आसनसोल दक्षिण विधानसभा में भी काफी नाम काटे गए हैं। हालांकि, राज्य में कोई भी ममता बनर्जी की सरकार नहीं चाहता है।"

चुनाव में गड़बड़ी की आशंकाएं जताते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "बमबाजी हो सकती है। बिजली भी काटी जा सकती है। यह बंगाल में होता आया है। टीएमसी एक अपराधियों की पार्टी है। बाहर से भी बड़ी संख्या में अपराधी आसनसोल में आए हैं। खड़गपुर का एक बड़ा अपराधी नदीम भी यहां आया है। चुनाव आयोग को यह सब देखना होगा। हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहिए।"

आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार ने आगे कहा, "दो दिन पहले सर्वे के नाम पर मेरे खिलाफ एक पेपर में गलत आंकड़े छपवाए गए। इस पेपर पर रेलवे स्टेशन पर भी बांटने की तैयारी की जा चुकी थी। हमने उन लोगों को पकड़ा। मतदाताओं के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा करने की एक कोशिश की गई थी। इस तरह की राजनीति सिर्फ टीएमसी कर सकती है।"

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "इसका चुनाव में एक बड़ा असर महिलाओं की तरफ से देखा जाएगा। इस विधेयक के पास न होने से महिलाओं को बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी कारण महिलाएं ईवीएम के जरिए अपना जवाब देंगी।" (MK)

बंगाल चुनाव: अग्निमित्रा पॉल बोलीं- 'जनता नहीं चाहती टीएमसी सरकार, जीत हमारी तय'
West Bengal Election 2026: बंगाल के रण में मोदी-ममता की सीधी टक्कर ! दीदी तैयार कर रहीं 2029 लोकसभा का चुनावी रण

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in