NIA ने बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच की कमान संभाली

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा की जांच अपने हाथ में ले ली है।
NIA ने बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच की कमान संभाली (IANS)

NIA ने बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच की कमान संभाली (IANS)

NIA

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी:  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा की जांच अपने हाथ में ले ली है। एनआईए ने 30 मार्च को हावड़ा और हुगली जिलों में हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं के संबंध में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत छह नई प्राथमिकी दर्ज की हैं।

<div class="paragraphs"><p>NIA<em> </em>ने बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच की कमान संभाली (IANS)</p></div>
पश्चिम बंगाल में "द केरल स्टोरी" पर बैन लगाया गया



जांच को एनआईए को स्थानांतरित करने का निर्णय कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक पूर्व निर्देश के अनुपालन में हुआ, इसमें एजेंसी को मामले की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा गया था। एजेंसी ने एक विशेष अदालत के समक्ष एक याचिका भी दायर की, इसमें सभी केस डायरियों को अपने कब्जे में लेने और सभी गिरफ्तार आरोपियों को पश्चिम बंगाल पुलिस से हिरासत में लेने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा की घटनाओं ने पश्चिम बंगाल में अशांति पैदा कर दी थी।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in