अगले साल की गर्मी से काशी विश्वनाथ धाम में शुरू होगी वॉटर टैक्सी सेवा

शहर की सड़कों पर लोड कम करने के लिए प्रशासन गंगा में वॉटर टैक्सियां चलाने की योजना पर काम कर रहा है।
काशी विश्वनाथ
काशी विश्वनाथWikimedia
Published on: 
Updated on: 
1 min read

अगले साल की गर्मी से तीर्थयात्रियों को काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) धाम और घाटों तक ले जाने के लिए वॉटर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इससे शहर की सड़कों से वाहनों का भार कम होगा। अगले साल होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और जी20 (G20) कार्यक्रमों से पहले वॉटर टैक्सी सेवा शुरू होने की संभावना है। संभागायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार, ''तीन-चार माह में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रमुख कार्य किए जाएंगे। इस दौरान सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाएगा और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कदम उठाए जाएंगे। यातायात को कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। शहर की सड़कों पर लोड कम करने के लिए प्रशासन गंगा में वॉटर टैक्सियां चलाने की योजना पर काम कर रहा है।

काशी विश्वनाथ
कैम्ब्रिज में भारतीय छात्र ऋषि अतुल राजपोपत ने 2,500 साल पुरानी संस्कृत पहेली को हल किया

उन्होंने कहा कि जल टैक्सी परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड पर शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के अनुकूल सौर ऊर्जा से संचालित होंगी।

उन्होंने कहा, शुरुआत में हमने नमो घाट और रविदास घाट से काशी विश्वनाथ धाम तक जल टैक्सी संचालित करने की योजना बनाई है।

आईएएनएस/RS

logo
www.newsgram.in