खुले में पी रहे थे शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुछ महीने पहले भी नोएडा पुलिस ने खुले में शराब पीते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया था।
खुले में पी रहे थे शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुले में पी रहे थे शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तारIANS
Published on: 
Updated on: 
1 min read

रविवार रात नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत खुले में शराब पी रहे 600 लोगों पर कार्रवाई की। दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पी रहे लोगों पर कार्रवाई की।

वीकेंड पर शराब पीना पड़ा भारी

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार रात पुलिस ने पैदल मार्च करते हुए खुले में शराब का सेवन कर रहे लोगों को पकड़ा।

सभी नशे करने वाले लोगों को पुलिस अलग-अलग थाने ले गई और सभी के खिलाफ धारा 290 के तहत कार्यवाही की। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि आने वाले समय में कभी भी खुले में शराब का सेवन न करें।

कुछ महीने पहले भी नोएडा पुलिस ने खुले में शराब पीते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया था।

खुले में पी रहे थे शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्यों शराब ‘सरकार’ के लिए ‘युवाओं’ की ज़िन्दगी से बढ़कर है?

नियम उल्लंघन पर कटा चालान

इसके साथ ही शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की गई और जमकर चालान काटे गए।

पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी भी ली गई। इसके अलावा नियमों का पालन ना करने वाले वाहनों के खिलाफ ई चालान की कार्रवाई की गई। गौतमबुद्ध नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 628 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही हुई जबकि 9 वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया।

(HS)

logo
www.newsgram.in