विश्व में यूपी को कौतूहल की नजरों से देखा जा रहा है: आदित्यनाथ (IANS)
विश्व में यूपी को कौतूहल की नजरों से देखा जा रहा है: आदित्यनाथ (IANS)वह अत्याचार, शोषण, अन्याय, अधर्म व भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हुआ

विश्व में यूपी को कौतूहल की नजरों से देखा जा रहा है: आदित्यनाथ

चुनावी विश्लेषकों की टिप्प्णियों पर विराम लगाकर ब्रज (Brij) भूमि ने साबित किया कि वह अत्याचार, शोषण, अन्याय, अधर्म व भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हुआ।
Published on

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि आठ माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में आपने भाजपा (BJP) के सभी विधायकों को जिताकर भेजा। चुनावी विश्लेषकों की टिप्प्णियों पर विराम लगाकर ब्रज (Brij) भूमि ने साबित किया कि वह अत्याचार, शोषण, अन्याय, अधर्म व भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हुआ। यही यहां का इतिहास रहा है। बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भेंट किया। सम्मेलन में प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।

विश्व में यूपी को कौतूहल की नजरों से देखा जा रहा है: आदित्यनाथ (IANS)
इलेक्ट्रिक वाहन में OLA बना नंबर वन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मथुरा-वृंदावन (Mathura Vrindavan) में 822.43 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पांच साल में आपने मथुरा, बरसाना, नंदगांव, बलदेव, वृंदावन समेत बदलते ब्रज भूमि को देखा है। हमारा यूपी देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा सुंदर व स्वच्छ भी है। इंफ्रास्ट्रक्चर का कोई सानी नहीं है। सूबे में व्यवस्थित रूप से फोरलेन, एक्सप्रेसवे, हर घर नल, फ्लाईओवर, रोपवे, एलिवेटेड रोड आदि के कार्य हो रहे हैं। विरासत को संरक्षित करते हुए विकास ही आमजन के जीवन में परिवर्तन लाएगा और सबसे बड़ी आबादी वाले यूपी के नौजवानों को काम, किसानों की आय में वृद्धि, उद्यमियों के व्यवसाय को बढ़ाएगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी, चेक, प्रशस्ति पत्र व नियुक्ति पत्र वितरित किया। नगर निगम के विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

 Yogi Adityanath
Yogi AdityanathIANS

सीएम ने कहा कि 2017 में मथुरा-वृंदावन को हमें नगर निगम बनाने का सौभाग्य मिला। आपने निगम का पहला बोर्ड भाजपा का बनवाया। इसके बाद ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन से विकास को आगे किया गया। आज यहां 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चालू, पाइपलाइन व प्रस्तावित हैं। विकास की अभिलाषा को बढ़ाने का समय आ गया है। यह थमने न पाए, इसलिए प्रबुद्धजनों के साथ संवाद बनाने आया हूं।

योगी ने कहा कि ब्रज भूमि में हम सभी को आने, बसने व भगवान की लीला भूमि को नजदीक से देखने का सौभाग्य मिला। हमारे पास लंबी विरासत है। यूपी इस मामले में समृद्धशाली है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि व राधेरानी-श्रीकृष्ण की लीला भूमि है।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in