यूपी में अगले 48 घंटों तक महिलाओं को बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज ने महिलाओं को दिया है अनोखा तोहफा।
यूपी में अगले 48 घंटों तक महिलाओं को बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
यूपी में अगले 48 घंटों तक महिलाओं को बसों में मिलेगा मुफ्त सफरUP (IANS)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज ने महिलाओं को दिया है अनोखा तोहफा। यूपी रोडवेज ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए ग्रेटर नोएडा डिपो से लंबी दूरी के रूटों पर बसों का विशेष संचालन शुरू कर दिया है। सभी रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही 24 घंटा इन रूटों पर बसों का संचालन होगा। परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर की तरफ से परी चौक पर अलग-अलग समय पर 3 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बुधवार रात 12 बजे से महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी, निशुल्क सेवा 48 घंटे की होगी।

ग्रेटर नोएडा डिपो के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। सभी बसों की इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में महिलाओं के लिए निशुल्क का डाटा फीड कर दिया गया है।

यूपी में अगले 48 घंटों तक महिलाओं को बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मध्य प्रदेश में महिला पर्यटकों के लिए रक्षाबंधन पर की नई पहल

आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी आदि रूटों पर 24 घंटे बसें मिलेंगी। चालक और परिचालक की अलग-अलग समय पर ड्यूटी लगाई गई है, ताकि संचालन प्रभावित न हो सके।

(आईएएनएस/Av)

logo
www.newsgram.in