ग्रेटर नोएडा : दादरी के पल्ला गांव में निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा

गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्ला गांव में बुधवार को नहर का पानी ओवरफ्लो होने से बड़ा हादसा सामने आया। लगातार बढ़े जलस्तर के कारण नहर का पानी गांव की ओर फैल गया, जिससे कई घरों और खेतों में पानी भर गया।
ग्रेटर नोएडा : दादरी के पल्ला गांव में निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा : दादरी के पल्ला गांव में निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसाIANS
Published on

गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्ला गांव में बुधवार को नहर का पानी ओवरफ्लो होने से बड़ा हादसा सामने आया। लगातार बढ़े जलस्तर के कारण नहर का पानी गांव की ओर फैल गया, जिससे कई घरों और खेतों में पानी भर गया।

पानी के तेज बहाव और जमीन कमजोर होने की वजह से एक निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर का पानी ओवरफ्लो होने के बाद तेजी से आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों में फैल गया। देखते ही देखते कई घरों के आंगन और कमरों में पानी भर गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने किसी तरह अपने घरों से जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसी दौरान पानी के दबाव और मिट्टी धंसने से निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों को एहतियात बरतने और क्षतिग्रस्त भवन के पास नहीं जाने की सलाह दी। प्रशासन को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

नहर का पानी खेतों में भरने से किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरने के कारण खेती को काफी नुकसान पहुंचा है और यदि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो नुकसान और बढ़ सकता है।

किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन जलभराव की समस्या दूर करने और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कह रहा है। (VR)

यह भी पढ़ें:

ग्रेटर नोएडा : दादरी के पल्ला गांव में निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बारिश बनी आफत, खुले मैनहोल में गिरा मासूम, प्राधिकरण की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in