उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद(Atik Ahmed) का करीबी और प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम(Guddu Muslim) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के रडार पर आ गया है।
उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू  मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन(IANS)

उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन(IANS)

गुड्डू मुस्लिम

Published on
Updated on
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद(Atik Ahmed) का करीबी और प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम(Guddu Muslim) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के रडार पर आ गया है। स्पेशल सेल ने उसे एक मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा है। हथियार सप्लायर अवतार सिंह से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था।

सूत्र ने कहा, आर्म्स सप्लायर अवतार सिंह ने पूछताछ के दौरान स्पेशल सेल को बताया कि उसने गुड्डू मुस्लिम को हथियार मुहैया कराए थे, जिनका इस्तेमाल प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर केस में किया गया था।

<div class="paragraphs"><p>उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू  मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन(IANS)</p></div>
उमेश पाल हत्याकांड: गैंगस्टर अतीक अहमद को पूछताछ के लिए फिर से यूपी लाया गया



स्पेशल सेल की एक टीम ने प्रयागराज जाकर गुड्डू मुस्लिम के घर की दीवार पर समन नोटिस चस्पा कर दिया।

एक सूत्र ने कहा, गुड्डू मुस्लिम को स्पेशल सेल में उसके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

गुड्डू मुस्लिम बम बनाने में माहिर है और उमेश पाल हत्याकांड के दौरान उसे सड़क पर बम फेंकते देखा गया था।

फिलहाल गुड्डू मुस्लिम प्रयागराज हत्याकांड के बाद से लापता है।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in