उमेश पाल हत्याकांड में एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर

उमेश पाल(Umesh Pal) हत्याकांड के एक अन्य आरोपी को सोमवार को प्रयागराज पुलिस(Prayagraj Police) ने मुठभेड़ में मार गिराया।
उमेश पाल हत्याकांड में एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर(IANS)

उमेश पाल हत्याकांड में एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर(IANS)

उमेश पाल हत्याकांड

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: उमेश पाल(Umesh Pal) हत्याकांड के एक अन्य आरोपी को सोमवार को प्रयागराज पुलिस(Prayagraj Police) ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में आरोपी विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी(Usman Chaudhary) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इसके पहले उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के तीन दिन बाद 27 फरवरी को पुलिस ने एक अन्य आरोपी को मार गिराया था, जिसकी पहचान अरबाज के रूप में हुई।

उमेश पाल राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे।

अरबाज समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी था।

पुलिस ने कहा कि उमेश पाल की हत्या के वक्त अरबाज कार चला रहा था।

<div class="paragraphs"><p>उमेश पाल हत्याकांड में एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर(IANS)</p></div>
Tamilnadu: पुलिस ने 2 लोगों को 200kg गांजे के साथ गिरफ्तार किया


उमेश पाल हत्याकांड में अतीक को आरोपी बनाया गया है।

हाल ही में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in