त्रिपुरा में नदी में डूबने से 2 लड़कियों की मौत, शव बरामद

त्रिपुरा(Tripura) के धलाई जिले में सरमा नदी में शनिवार को डूबी दो नाबालिग लड़कियों के शव रविवार को बरामद किए गए।
त्रिपुरा में नदी में डूबने से 2 लड़कियों की मौत, शव बरामद

त्रिपुरा में नदी में डूबने से 2 लड़कियों की मौत, शव बरामद

IANS

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: त्रिपुरा(Tripura) के धलाई जिले में सरमा नदी में शनिवार को डूबी दो नाबालिग लड़कियों के शव रविवार को बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों मृत बहनों की पहचान शांतिमाला चकमा (15) और सिमा चकमा (7) के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोरों ने अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के कर्मियों के साथ कई घंटों की मशक्कत के बाद रविवार को गंडाचेर्रा में शवों को बरामद किया।

<div class="paragraphs"><p>त्रिपुरा में नदी में डूबने से 2 लड़कियों की मौत, शव बरामद </p></div>
भारत का एक ऐसा Railway ट्रैक जिस पर आज भी अंग्रेजों का कब्जा है



नटुन बृषकेतु पारा गांव की रहने वाली दोनों आदिवासी लड़कियां कथित तौर पर खरपतवार इकट्ठा करने के दौरान डूब गईं।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in