तमिलनाडु के वो 3 मंदिर जिनका रहस्य विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया, क्या है 80 टन के पत्थर का सच?

मीनाक्षी अम्मन मंदिर तमिलनाडु के मदुरै शहर में स्थित एक ऐसा भव्य मंदिर है, जहां आस्था, प्रेम और शक्ति की कहानी एक साथ जीवंत होती है।
 तमिल नाडु (Tamil Nadu) की धरोहर
तमिल नाडु (Tamil Nadu) की धरोहरWikimedia Commons
Published on
Updated on
4 min read

भारत का दक्षिणी राज्य तमिल नाडु (Tamil Nadu) अक्सर अपनी तेज़-तर्रार राजनीति, चुनावी रणनीतियों और बड़े नेताओं की वजह से सुर्खियों में रहता है। यहां के चुनाव केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि विचारधाराओं, क्षेत्रीय गर्व और जनता के जुड़ाव का भी बड़ा मंच होते हैं। हर चुनाव के साथ पूरा राज्य मानो एक अलग ऊर्जा से भर उठता है रैलियां, भाषण और राजनीतिक हलचल हर जगह दिखाई देती है। 23 अप्रैल को तमिल नाडु में भी विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election 2026) होने वाले है जिसके कारण माहौल काफी गर्म है। तो इस चुनावी मौसम में आइए एक नज़र तमिल नाडु की धरोहर पर भी डालते हैं जहां से इस शहर की खास पहचान और वोट दोनों छुपे हैं।

आज हम आपको मीनाक्षी अम्मन मंदिर से लेकर रामनाथस्वामी मंदिर और बृहदीश्वर मंदिर के बारे में बताएंगे जो अपने भीतर एक अलग दुनिया बसाए हुए है। इनकी दीवारों में सिर्फ पत्थर नहीं, बल्कि कहानियां सांस लेती हैं कभी देवताओं के प्रेम की, कभी चमत्कारों की, तो कभी अनसुलझे रहस्यों की। तो चलिए, सियासत की हलचल से थोड़ा हटकर, आस्था और रहस्य की इस अनोखी यात्रा पर निकलते हैं और जानते हैं इन प्रसिद्ध मंदिरों की पौराणिक कथाएं और उनकी खासियतें।

मीनाक्षी अम्मन मंदिर की पौराणिक कथा

मीनाक्षी अम्मन मंदिर (Meenakshi Amman Temple) तमिलनाडु के मदुरै शहर में स्थित एक ऐसा भव्य मंदिर है, जहां आस्था, प्रेम और शक्ति की कहानी एक साथ जीवंत होती है। यह मंदिर देवी पार्वती के अवतार मां मीनाक्षी को समर्पित है, जिन्हें “मछली जैसी आंखों वाली देवी” कहा जाता है जो अपने भक्तों पर हर पल नजर रखती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, पांड्य राजा मलयध्वज और रानी कंचनमाला (Queen Kanchanmala) को संतान प्राप्ति के लिए यज्ञ करना पड़ा। यज्ञ से उत्पन्न हुई कन्या साधारण नहीं थी उसके तीन संतान थे। तभी आकाशवाणी हुई कि जब वह अपने सच्चे जीवनसाथी को देखेगी, तो तीसरा संतान स्वतः गायब हो जाएगा।

मीनाक्षी अम्मन मंदिर (Meenakshi Amman Temple)
मीनाक्षी अम्मन मंदिर (Meenakshi Amman Temple)Wikimedia Commons

यह कन्या बड़ी होकर मीनाक्षी बनीं एक निडर और पराक्रमी योद्धा रानी। उन्होंने अपने साहस से कई राज्यों को जीत लिया और अंततः कैलाश पहुंचीं। जैसे ही उनकी नजर भगवान शिव (Shiva) पर पड़ी, भविष्यवाणी सच हो गई और उनका तीसरा संतान गायब हो गया। इसके बाद भगवान शिव ने “सुंदरेश्वरर” रूप में मदुरै आकर उनसे विवाह किया। इस दिव्य विवाह को आज भी “मीनाक्षी तिरुकल्याणम” (“Meenakshi Thiru Kalyanam”) के रूप में हर साल बड़े उत्साह और भव्यता से मनाया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर की खासियत सिर्फ इसकी कथा नहीं, बल्कि इसकी अद्भुत वास्तुकला भी है इसके ऊंचे गोपुरम (टावर) रंग-बिरंगी मूर्तियों से सजे हैं, जो हजारों देवताओं और पौराणिक दृश्यों को दर्शाते हैं। यह मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि एक जीवंत कथा है जहां हर दीवार, हर मूर्ति और हर उत्सव एक दिव्य अनुभव कराता है।

बृहदेश्वर मंदिर की खासियत और मान्यताएं

बृहदेश्वर मंदिर (Brihadeeswarar Temple), जिसे तंजावुर का “बिग टेम्पल” (Big Temple) भी कहा जाता है, भगवान शिव को समर्पित एक भव्य और ऐतिहासिक मंदिर है। इसका निर्माण महान चोल सम्राट राजा राजा चोला (Raja Raja Chola I) ने 11वीं शताब्दी में कराया था। यह मंदिर केवल वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण ही नहीं, बल्कि उस समय की उन्नत इंजीनियरिंग और कला कौशल का प्रमाण भी है। कहा जाता है कि मंदिर के शिखर पर रखा गया विशाल पत्थर (कुंभम) लगभग 80 टन का है, जिसे बिना आधुनिक तकनीक के इतनी ऊंचाई पर स्थापित किया गया यह आज भी लोगों के लिए आश्चर्य का विषय है।

बृहदेश्वर मंदिर (Brihadeeswarar Temple)
बृहदेश्वर मंदिर (Brihadeeswarar Temple)Wikimedia Commons

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह स्थान भगवान शिवा की दिव्य उपस्थिति से पवित्र माना जाता है और यह उनकी अनंत शक्ति का प्रतीक है। मंदिर की दीवारों पर बनी भित्ति चित्रकला और नक्काशी चोल साम्राज्य की समृद्धि, संस्कृति और गहरी भक्ति को दर्शाती है। अक्सर कहा जाता है कि इस मंदिर की छाया जमीन पर नहीं पड़ती, हालांकि यह एक लोकप्रिय मान्यता है, जिसका वैज्ञानिक आधार स्पष्ट नहीं है। बृहदेश्वर मंदिर आज भी श्रद्धा, इतिहास और अद्भुत वास्तुकला का संगम बना हुआ है, जो हर किसी को अपनी भव्यता से प्रभावित करता है।

रामनाथस्वामी मंदिर की पौराणिक कथा

रामनाथस्वामी मंदिर (Ramanathaswamy Temple)
रामनाथस्वामी मंदिर (Ramanathaswamy Temple) Wikimedia Commons

रामनाथस्वामी मंदिर (Ramanathaswamy Temple) हिंदू धर्म के चार धामों में से एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत भगवान राम से जुड़ी कथा है। रामायण के अनुसार, जब भगवान राम ने रावण का वध किया, तो उन्हें ब्राह्मण हत्या का दोष लगा, क्योंकि रावण एक ब्राह्मण था। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान राम ने इस स्थान पर शिवलिंग स्थापित कर पूजा की। कहते हैं कि हनुमान जी कैलाश से शिवलिंग लाने गए थे, लेकिन देर होने पर माता सीता ने रेत से ही शिवलिंग बनाकर पूजा शुरू कर दी। बाद में हनुमान द्वारा लाया गया शिवलिंग भी यहां स्थापित किया गया। इस मंदिर में स्थित 22 पवित्र कुंड (तीर्थ) हैं, जिनमें स्नान करने से सभी पापों का नाश माना जाता है। यह मंदिर आस्था, प्रायश्चित और मोक्ष का प्रतीक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

तो जहां एक तरफ तमिलनाडु अपनी राजनीति के लिए प्रख्यात है वहीं दूसरी तरफ यहां की मंदिरों और उनसे जुड़ी मान्यताओं के लिए भी काफी प्रचलित है। [SP]

 तमिल नाडु (Tamil Nadu) की धरोहर
आखिर क्यों ब्रह्मकुंड के जल को कहा जाता है 'अमृत'? वैज्ञानिक कारण या सिर्फ चमत्कार?

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in