Nakki Lake : यहां के आस-पास का माहौल काफी शांत और रोमांटिक है।(Wikimedia Commons)
Nakki Lake : यहां के आस-पास का माहौल काफी शांत और रोमांटिक है।(Wikimedia Commons)

राजस्थान का ये झील एक रात में बनकर हुई तैयार, गर्मियों में भी यहां घूमने आते हैं लोग

माउंट आबू की प्रसिद्ध नक्की झील प्रदेश में सबसे ऊंचे स्थान पर बनी मीठे पानी की झील है। यहां पर्यटक शिकारा बोट की सैर का आनन्द ले सकते हैं। किवंदंतियों के अनुसार रसिया बालम ने अपने नाखून से इस झील को एक रात में खोद दिया था
Published on

Nakki Lake : गर्मियों के समय लोग अक्सर किसी ठंडी जगह पर जाना पसंद करते हैं। वहीं, राजस्थान को सबसे गर्म जगहों में गिना जाता है। इस वजह से गर्मियों में लोग यहां जाना कम पसंद करते हैं। लेकिन राजस्थान में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जिन्हें आप गर्मियों में भी जा सकते हैं। इनमें से ही एक है नक्की झील। माउंट आबू की प्रसिद्ध नक्की झील प्रदेश में सबसे ऊंचे स्थान पर बनी मीठे पानी की झील है। यहां पर्यटक शिकारा बोट की सैर का आनन्द ले सकते हैं।

किवंदंतियों के अनुसार रसिया बालम ने अपने नाखून से इस झील को एक रात में खोद दिया था, इसलिए इसका नाम नक्की झील पड़ गया। माउंट आबू के नक्की झील परिक्रमा पथ से करीब 250 सीढियां चढ़कर आप टॉड रॉक पहुंच सकते हैं। ऊंचाई पर होने के कारण यहां से माउंट आबू शहर, नक्की झील एवं आसपास की वादियों का नजारा साफ दिखाई देता है। पहाड़ी की मेंढक जैसी आकृति की वजह से इसका नाम टॉड रॉक हो गया।

नक्की झील पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। (Wikimedia Commons)
नक्की झील पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। (Wikimedia Commons)

झील के पास है दिलवाड़ा जैन मंदिर

नक्की झील माउंट आबू के मशहूर बाजार गणेश रोड पर स्थित है। नक्की झील के पास रसिया बालम और कुंवरी कन्या का एक मंदिर भी स्थित है, जो दिलवाड़ा जैन मंदिर के पीछे स्थित है। यहां के आस-पास का माहौल काफी शांत और रोमांटिक है। इसके साथ ही यहां रघुनाथ मंदिर, माउंट आबू में महाराजा जयपुर का पैलेस इसके बहुत करीब स्थित है। यहां गांधी घाट भी है, जहां 12 फरवरी 1948 को महात्मा गांधी की अस्थियों को नक्की झील में विसर्जित किया गया था।

कब तक रहता है खुला

नक्की झील पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। वैसे तो नक्की झील आप किसी भी महीने में जा सकते हैं, लेकिन मॉनसून यहां जाने का सबसे अच्छा समय होता है। मॉनसून में हरियाली से भरी इस झील की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां आपको कई तरह के वन्य जीव भी देखने को मिलते हैं।

logo
www.newsgram.in