रीवा के आम और गजक को मिला GI टैग

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के नौ और उत्पादों को GI टैग मिल गया है, इसके चलते इन उत्पादों को दुनिया के नक्शे पर नई पहचान मिलेगी।
रीवा के आम और गजक को मिला GI टैग(IANS)

रीवा के आम और गजक को मिला GI टैग(IANS)

GI टैग

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी:  मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के नौ और उत्पादों को GI टैग मिल गया है, इसके चलते इन उत्पादों को दुनिया के नक्शे पर नई पहचान मिलेगी। इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में जारी प्रयासों की सफलता बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में जीआई टैग मिलने पर प्रदेशवासियों की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि रीवा के आम की खुशबू, मुरैना की गजक की मिठास, शरबती गेहूं का स्वाद, ग्वालियर के कालीन, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, डिंडोरी की गोंड पेंटिंग एवं सुंदर कलाकारी से युक्त रॉट आयरन क्राफ्ट, जबलपुर का स्टोन क्राफ्ट, जो पत्थरों में जान फूंक दे, ये सब अब दुनिया के नक्शे में हैं।

<div class="paragraphs"><p>रीवा के आम और गजक को मिला GI टैग(IANS)</p></div>
बनारसी पान समेत अन्य को मिला GI टैग



उन्होंने कहा कि अब जी.आई. टैग वाले कुल 19 उत्पाद मध्यप्रदेश में हो गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी कला-संस्कृति को समेटे हुए आगे बढ़ रहा है।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in