रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर की बावड़ी छत धंसने से 11 लोगों की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा जो लोग बावड़ी में गिरे हैं, उन्हें रस्सियों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर की बावड़ी छत धंसने से 11 लोगों की मौत(IANS)

रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर की बावड़ी छत धंसने से 11 लोगों की मौत

(IANS)

रस्सियों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास जारी है

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूजग्राम हिंदी: रामनवमी (Ramnavami) के मौके पर इंदौर (Indore) में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मंदिर की बागड़ी की छत धसने से 11 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बिलेश्वर महादेव मंदिर (Bileshwar Mahadev temple) में रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बावड़ी की छत पर बैठकर हवन पूजन आदि कर रहे थे। अचानक बावड़ी की छत धस गई और वहां मौजूद लोग नीचे गिर गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा जो लोग बावड़ी में गिरे हैं, उन्हें रस्सियों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

<div class="paragraphs"><p>रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर की बावड़ी छत धंसने से 11&nbsp;लोगों&nbsp;की&nbsp;मौत</p><p>(IANS)</p></div>
Indore: मॉल की चौथी मंजिल से कूद चिकित्सक ने की खुदखुशी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh chauhan) ने इंदौर में पुरानी निजी बावड़ी के धंस जाने से 11 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि है यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनेक प्रयासों के बाद 11 नागरिकों को बचाया नहीं जा सका। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना में दिवंगत लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि: शुल्क उपचार के साथ 50 हजार राशि प्रदान की जाएगी।

--आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in