जब 20 दिन में AAP ने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया था, तो पुनर्जन्म भी आप ने ही कर दिया: भाजपा

भाजपा ने कांग्रेस और आप दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता और ज्यादा त्रस्त हो गई है।
जब पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया था AAP ने, तो पुनर्जन्म भी आप ने ही कर दिया: भाजपा
जब पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया था AAP ने, तो पुनर्जन्म भी आप ने ही कर दिया: भाजपा IANS
Published on
Updated on
2 min read

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाकर वाहवाही लूटने पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि जहां-जहां आप (AAP) की सरकार बनती है, वहां-वहां अपने आप भ्रष्टाचार पहुंच जाता है और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से पंजाब संभल नहीं पा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस और आप दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता और ज्यादा त्रस्त हो गई है क्योंकि भ्रष्टाचारी (कांग्रेस) पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है, लेकिन अब महा-भ्रष्टाचारी पार्टी (आप) सत्ता में आ गई है।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने कहा कि 6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल का कहना था कि 20 दिन में उन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है, तो जिस भ्रष्टाचार को आप ने 20 दिन में खत्म कर दिया था, क्या उसका पुनर्जन्म भी आप सरकार ने ही कराया है?

भाजपा प्रवक्ता ने आप की सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी की 2 राज्यों में सरकार है। आप की पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचारी निकले। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 2 प्रदेश, 2 स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचारी। यानी 100 प्रतिशत करप्शन रेट अरविंद केजरीवाल ही दे सकते हैं।

जब पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया था AAP ने, तो पुनर्जन्म भी आप ने ही कर दिया: भाजपा
भाजपा का Kejriwal पर केंद्र के काम का श्रेय खुद लेने का आरोप

भाटिया ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार को आए हुए 68 दिन ही हुए हैं और सरकार के कामकाज को देखकर यह कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी से पंजाब संभल नहीं रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री को हटाने पर वाहवाही लूटने के प्रयासों पर निशाना साधते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि, पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, आप के लिए कमीशन और घूसखोरी कर रहे थे। लेकिन जब वह पकड़े गए तो उन्हें मजबूरी में हटाते हुए अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए।
(आईएएनएस/PS)

logo
www.newsgram.in