'जहाँ कहते हैं अंगूठा लगा देती हूँ ...', फिर विवादों में रेखा गुप्ता, CM के 5 ऐसे बयान जिसने मचाया सियासी घमासान

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का एक बयान सामने आया है, जिस वजह से वो विवादों में फंस गई हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ वो कह रही हैं कि मैं फाइलें नहीं पढ़ती, जहाँ वह मुझे अंगूठा लगाने को कहते हैं, मैं लगा देती हूँ।
तस्वीर में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता के 5 विवादित बयानX
Reviewed By :
Published on
Updated on
4 min read
Summary
  • रेखा गुप्ता का “फाइलें नहीं पढ़ती, अंगूठा लगा देती हूँ” वीडियो वायरल।

  • पहले भी यमुना, AQI, ‘ठुल्ला’ और अखिलेश वाले बयान पर विवाद हुआ।

  • बार-बार बयानों से विपक्ष और सोशल मीडिया ने निशाना बनाया।

"भारी मिस्टेक हो गया सर, एक दम ए बलंडर हो गया" फिल्म गंगाजल का ये डायलॉग मीम जगत में खूब चलता है। गलती एक ऐसी चीज है, जो इंसान से हो ही जाती है। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) से ऐसी गलती अक्सर हो जाती है। हाल ही में उनका एक और बयान सामने आया है, जिसने एक बार फिर नए विवाद को जन्म दे दिया है।

सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा हथियार है, जहाँ कोई भी इसके वार से बच नहीं सकता है। कोई चीज यहाँ पोस्ट हो गई, तो वो आजीवन लोगों की नज़रों के सामने रहेगा। इसी बीच दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का एक बयान सामने आया है, जिस वजह से वो विवादों में फंस गई हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ वो कह रही हैं कि मैं फाइलें नहीं पढ़ती, जहाँ वह मुझे अंगूठा लगाने को कहते हैं, मैं लगा देती हूँ।

अब ऐसे में सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पढ़ी-लिखी हैं भी या नहीं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब दिल्ली की CM अपने बयान को लेकर विवादों में रही हों। इससे पहले 5 ऐसे मौके आए हैं, जब वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। आइये उसके बारे में जानते हैं।

यमुना की सफाई पर बयान

9 जनवरी 2026 को इस साल की शुरुआत में ही दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) विवादों में आ गई। जिस यमुना की सफाई का मुद्दा बनाकर बीजेपी दिल्ली की सत्ता में काबिज हुई थी। उसी पर बयान देकर रेखा गुप्ता फंस गईं। सदन में जब आप और कांग्रेस के नेताओं ने उनसे सवाल किया कि यमुना की सफाई क्यों नहीं हो रही है, तो इसपर उनका तर्क था कि आप लोगों ने 11 साल राज किया। हमें भी कम से कम 11 साल का समय दो। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

AQI वाले बयान पर हुई थी किरकिरी

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या काफी समय से रही है। जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब वो आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाती थी कि वो इसपर कुछ नहीं कर रहे हैं और अब जब बीजेपी सत्ता में है, तो आम आदमी पार्टी उनपर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। इस कड़ी में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसके बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

8 दिसंबर को एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि AQI एक ऐसा टेम्परेचर है, जिसका पता किसी इंस्ट्रूमेंट (थर्मामीटर) के माध्यम से लगाया जाता है। उनके इस बयान के बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि ये नया विज्ञान कहाँ से आ गया।

पुलिस वाले को कहा था 'ठुल्ला'

ये मामला 28 मार्च 2025 का है जब दिल्ली की CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने पुलिस वालों के लिए 'ठुल्ला' शब्द का इस्तेमाल किया था। हुआ ये था की विधानसभा में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की कैग रिपोर्ट पर चर्चा हो रही थी और इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए इस शब्द का उपयोग किया था।

इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ था। विपक्ष की नाराजगी के बाद विधानसभा स्पीकर ने इस शब्द को सदन की कार्यवाही से हटवाया था। वहीं, रेखा गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा था कि मेरा इरादा किसी पुलिस अधिकारी या सैनिक को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं उन सभी पुलिस अधिकारियों और सैनिकों का बहुत सम्मान करती हूं, जो 24 घंटे देश की सेवा करते हैं।

अखिलेश यादव पर दिया था विवादित बयान

7 अप्रैल 2025 की घटना है, जब एक इंटरव्यू के दौरान CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) से अखिलेश यादव पर टिप्पणी करने को कहा गया था। एंकर ने सीएम गुप्ता से सवाल किया कि अखिलेश यादव के लिए यदि आपको एक शब्द बोलना हुआ तो आप क्या कहेंगी।

इसपर मुख्यमंत्री ने तुरंत कहा-टोंटी चोर…, ये बोलने के बाद वो खूब हंसी थी। उनके इस बयान पर अखिलेश यादव ने कहा था कि वो इस तरह के बयान देने के लिए कॉन्फिडेंस कहां से लाती हैं? हालांकि, बाद में दिल्ली की सीएम ने माफ़ी मांगी थी।

अधिकारियों का किया था अपमान!

ये मामला 25 सितंबर 2025 का है जब CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बड़ौत के बीच डीटीसी (DTC) की अंतर-राज्यीय बसें शुरू करने के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहाँ उन्होंने सरकारी अधिकारियों की तुलना भगवान हनुमान से कर दी। उन्होंने कहा था कि हमारे दिल्ली सरकार के अधिकारी हनुमान की तरह हैं।

जब तक इनके पूंछ में आग लगती है, तब तक ये मेहनत से काम करते हैं और उससे पहले ये भूल जाते हैं। रेखा गुप्ता के इस बयान के बाद आमदमी पार्टी ने उन्हें निशाने पर लिया था। विपक्षी दल का कहना था कि उन्होंने हनुमान जी पर तंज कसकर करोड़ों भक्तों की आस्था का अपमान किया है।

तो ये थे CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के 5 ऐसे विवादित बयान जिसको लेकर खूब किरकिरी हुई थी

तस्वीर में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता
दिल्ली वालों के साथ BJP ने की चीटिंग! यमुना साफ़ करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने मांगा एक दशक से ज्यादा का समय

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in