दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में लगी आग

दिल्ली कैंट(Delhi Cant) के बेस अस्पताल में मंगलवार को भीषण आग लग गई।
 दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल  में लगी आग

दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में लगी आग

दिल्ली(IANS)

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: दिल्ली कैंट(Delhi Cant) के बेस अस्पताल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। आग लगने की सूचना दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) को तड़के करीब 3.50 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

<div class="paragraphs"><p> दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल  में लगी आग </p></div>
किसानों के प्रदर्शन से पहले दिल्ली की सभी सीमाओं पर फाॅर्स तैनात



डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आग ग्राउंड फ्लोर के ऑक्सीजन स्टोर और संयंत्र के पास आईसीयू वार्ड में लगी। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के प्रमुख अतुल गर्ग ने एक ट्वीट में कहा, आग की घटनाओं में सबसे खतरनाक चीजें सिलेंडर विस्फोट है, लेकिन टीम डीएफएस ने हमेशा दिल्ली के नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए जोखिम उठाया है। कैंट के बेस अस्पताल में आग लगी थी, 5 फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया। सिलेंडर के चलते डीएफएस को आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पडा।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in