डॉ. मुनीश रायज़ादा ने नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया

भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) के अध्यक्ष, डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने आज 17 जनवरी, 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन जम नगर हाउस में दाखिल किया।
डॉ. रायज़ादा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। [NewsGram]
डॉ. रायज़ादा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। [NewsGram]
Published on
Updated on
1 min read

भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) के अध्यक्ष, डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने आज 17 जनवरी, 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन जम नगर हाउस में दाखिल किया। डॉ. रायज़ादा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद, डॉ. रायज़ादा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास जताया और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

डॉ. रायज़ादा पिछले छह महीनों से नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।वह जनता से सार्वजनिक सभाओं, नुक्कड़ नाटक और डोर टू डोर प्रचार के माध्यम से मुलाकात कर रहे हैं। डॉ. रायज़ादा के मुख्य चुनावी वादों में प्रत्येक परिवार को एक नौकरी प्रदान करना, ठेकेदारी को समाप्त करना और अवैध शराब की दुकानों को बंद करना शामिल है।

Follow BLP On: https://x.com/joinblp

logo
www.newsgram.in