दिल्ली: 4 साल बाद प्रतिबंधित Alibaba Group से व्यक्ति को मिला पार्सल

दिल्ली स्थित एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को हाल ही में चार साल बाद अलीबाबा ग्रुप(Alibaba Group) के अली एक्सप्रेस से पार्सल मिला।
दिल्ली: 4 साल बाद प्रतिबंधित Alibaba Group से व्यक्ति को मिला पार्सल (Wikimedia Commons)
दिल्ली: 4 साल बाद प्रतिबंधित Alibaba Group से व्यक्ति को मिला पार्सल (Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी:  दिल्ली स्थित एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को हाल ही में चार साल बाद अलीबाबा ग्रुप(Alibaba Group) के स्वामित्व वाली ऑनलाइन रिटेल सेवा अली एक्सप्रेस से पार्सल मिला। नितिन अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा, कभी उम्मीद मत खोना! इसलिए, मैंने 2019 में अली एक्सप्रेस (अब भारत में प्रतिबंधित) से इसे ऑर्डर किया और पार्सल आज डिलीवर हो गया।

दिल्ली: 4 साल बाद प्रतिबंधित Alibaba Group से व्यक्ति को मिला पार्सल (Wikimedia Commons)
Bakrid: दिल्ली सकरार ने निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति का निर्देश दिया



कुछ ने उन्हें बधाई दी तो कुछ ने कंपनी के काम की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, चीनी जानते हैं कि व्यापार कैसे करना है। उन्होंने 2020 में अटके प्रत्येक ऑर्डर के पैसे वापस कर दिए।

दूसरे ने कहा, मुझे भी अपना पार्सल 8 महीने बाद अली एक्सप्रेस से मिला। तब तक अली एक्सप्रेस ने मेरी रकम भी वापस कर दी।

बता दें कि अली एक्सप्रेस, जो सस्ती कीमतों पर मुश्किल से मिलने वाले उत्पादों की एक श्रृंखला बेचने के लिए जाना जाता है, उन 47 ऐप्स में से एक था, जिसे सरकार ने जून 2020 में प्रतिबंधित कर दिया था।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in