ट्रिपल इंजन सरकार में विकास की असली तस्वीर! दिल्ली के 40 साल पुरानी कॉलोनी में लोग सीवर का पानी पीने को मजबूर!

दिल्ली में पीने के पानी का प्रदूषित होना कोई नई बात नहीं है l खास कर तब जब दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र में भी बीजेपी है, दिल्ली में भी बीजेपी है और MCD में भी बीजेपी है।
दिल्ली के ईस्ट ऑफ़ कैलाश में प्रदूषित पानी पीने के लिए लोगों की मजबूरी
दिल्ली में पीने के पानी का प्रदूषित होना कोई नई बात नहीं है l खास कर तब जब दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र में भी बीजेपी है, दिल्ली में भी बीजेपी है और MCD में भी बीजेपी है।AI Generated
Published on
Updated on
2 min read

नई दिल्ली में स्थित ईस्ट ऑफ़ कैलाश (Delhi East of Kailash), जो 40 साल पुरानी कॉलोनी है, वहां सीवेज के पाइप का पानी पीने वाले पानी (Contaminated water)में मिक्स होकर घरों तक पहुँच रहा है और लोग ये दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है l वहां के निवासियों का कहना है कि कई दफा शिकायत करने के बावजूद इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है l अधिकारी कहते है कि हो जाएगा, हो जाएगा लेकिन पाइप की मरम्मत कभी होती नहीं है l सोसाइटी के पिछले भाग में  सीवेज पाइप की निकासी लगभग डेढ़-दो महीने से जाम है l 

ईस्ट ऑफ़ कैलाश के SFS DDA सोसाइटी में तकरीबन 400 लोग रहते है l और उन्हें कई दिनों से पीने वाले पानी को लेकर शिकायत है l सोसाइटी वालों का कहना है कि पानी कभी बदबूदार तो कभी मटमैला आता है l कभी कभी पानी में छोटे-मोटे कीड़े भी मिले हैं l रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा (Residents Welfare Association Treasurer Vinod Sharma) का कहना है की कॉलोनी से सटे ही उस पार एक झुग्गी बस्ती है, वहाँ से चोक हुए नाले से पानी बहता रहता है l और कई बार सोसाइटी तक पहुँच जाता है l उस बस्ती का दीवार जर्जर हो गई है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है l 

सरकार से बात करने पर कोई अधिकारी हमें आश्वासन नहीं देता कि यह समस्या कब तक हल होगी l और कोई हमारी बात सुनने पर राजी नहीं है l आखिर हम लोग कहाँ जाएं l इस दूषित पानी से कई लोग बीमार पड़ते हैं, जैसे की बीमार होना आम बात हो गया है इस सोसाइटी में l पिछले कुछ दिन में सोसाइटी के 8 लोग डायरिया से ग्रस्त हो चुके हैं l पिछले कई दिनों से गन्दा पानी ही सप्लाई हो रहा है और जब भी टंकियों में पानी भरने के लिए मोटर चलाया जाता है शुरुआत में गन्दा पानी ही आता है l 

दिल्ली में पीने के पानी का प्रदूषित होना कोई नई बात नहीं है l सरकारें आती और जाती गई l लेकिन प्रदूषित पानी की समस्या का निदान अब तक नहीं हुआ l जो भी नेता आया सब ने यही वादे किये कि अब की बार हमारी सरकार आएगी तो जनता के हर समस्या का समाधान होगा लेकिन ये सब केवल चुनावों तक चलता है और सत्ता में आने के बाद फिर सब कुछ पहले कि तरह l अपने वादों से जनता को तो लुभा लेते है लेकिन क्या सत्ता मिलने पर उनकी समस्या का सुनवाई करना सरकार कि यह नैतिक जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए l यह सवाल अपने आप में बहुत गंभीर है और सरकार को भी इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है l खास कर तब जब दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र में भी बीजेपी है, दिल्ली में भी बीजेपी है और MCD में भी बीजेपी है।

[VT]

यह भी पढ़ें:

दिल्ली के ईस्ट ऑफ़ कैलाश में प्रदूषित पानी पीने के लिए लोगों की मजबूरी
यूपी: नोएडा में बना राज्य का पहला टर्शरी वाटर प्लांट

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in