सत्येन्द्र जैन के सभी करीबी हो रहे गिरफ्तार, पर फिर भी सरकार उनको मंत्रिमंडल में जगह देने को क्यों है मजबूर?: आदेश गुप्ता

जब 6 जून को सत्येन्द्र जैन के यहाँ छापेमारी की गई थी, तब ईडी ने कुल 2.35 करोड़ रुपये और करीब 133 सोने के सिक्के जब्त किए थे।
सत्येन्द्र जैन के सभी करीबी हो रहे गिरफ्तार, पर फिर भी सरकार उनको मंत्रिमंडल में जगह देने को क्यों है मजबूर?: आदेश गुप्ता
सत्येन्द्र जैन के सभी करीबी हो रहे गिरफ्तार, पर फिर भी सरकार उनको मंत्रिमंडल में जगह देने को क्यों है मजबूर?: आदेश गुप्ताAdesh Gupta (IANS)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन मामले में ईडी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, इनकी पहचान अंकुश और वैभव जैन के रूप में हुई है। दोनों की गिऱफ्तारी के बाद बीजेपी की दिल्ली इकाई ने सरकार पर निशाना साधते हुए 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा, उनके सबसे अहम मंत्री जैन के करीबी धीरे-धीरे करके गिरफ्तार हो रहे हैं, लगे आरोप साबित हो रहे, बावजूद उसके केजरीवाल आज भी उन्हें मंत्रिमंडल में बनाए हुए हैं, आखिर क्यों?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, उनको गिरफ्तार हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है, उसके बावजूद केजरीवाल अपने हठधमिर्ता और सत्येन्द्र जैन की कालाबाजारी में सहभागी होने के कारण उन्हें मंत्रीमंडल में जगह देने के लिए मजबूर हैं।

वहीं इस मामले में अंकुश जैन और वैभव जैन के गिरफ्तार होने पर आदेश गुप्ता ने कहा कि, जनता के साथ धोखा देने वाले यह वही केजरीवाल हैं जिनका कहना है कि वे सिर्फ वीडियो के आधार पर मंत्रियों को बर्खास्त करते हैं। केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में मंत्री के ऊपर घड़ियाली आसूं बहाकर उन्हें बर्खास्त किया था जो अपने आप को ईमानदार साबित करने की सिर्फ एक चाल थी।

वहीं दोनों को गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी अंकुश और वैभव जैन से पूछताछ कर रही है। मामले में जब 6 जून को छापेमारी की गई थी, तब ईडी ने कुल 2.35 करोड़ रुपये और करीब 133 सोने के सिक्के जब्त किए थे।

दरअसल कथित धनशोधन के एक मामले यानी मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

(आईएएनएस/PS)

logo
www.newsgram.in