दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के पानी भरेे गड्ढे में 3 युवक डूबे

दिल्ली(Delhi) के द्वारका इलाके में शनिवार को एक निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स(Golf Course) में पानी के गड्ढे में तीन युवक डूब गए। दिल्ली पुलिस(Delhi Police) के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह बारिश या बाढ़ से संबंधित घटना नहीं है।
दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के पानी भरेे गड्ढे में 3 युवक डूबे।(Wikimedia Commons)
दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के पानी भरेे गड्ढे में 3 युवक डूबे।(Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

दिल्ली(Delhi) के द्वारका इलाके में शनिवार को एक निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स(Golf course) में पानी के गड्ढे में तीन युवक डूब गए। दिल्ली पुलिस(Delhi police) के एक अधिकारी(Officer) ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह बारिश या बाढ़ से संबंधित घटना नहीं है।

मृतकों की पहचान कुतुब विहार निवासी अरुण, अनुज और अभिषेक के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 20-25 वर्ष है।

पुलिस(Police) के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि तीन युवक पानी में उतर गए हैं और वापस नहीं लौटे हैं, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चार युवक दीवार फांदकर द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में घुस गए थे।

दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के पानी भरेे गड्ढे में 3 युवक डूबे।(Wikimedia Commons)
Delhi Fire Accident: मुखर्जी नगर के एक कोचिंग में लगी आग पर काबू पाया गया, कई छात्र घायल

“ये लड़के सेक्टर 19 के एक मैदान में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, जब उन्होंने निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में प्रवेश करने का फैसला किया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्ष वर्धन ने कहा, तीन लड़के अपने बैग घास के किनारे छोड़ कर गोल्फ कोर्स पर पानी के गड्ढे में चले गए और तैर नहीं पाने के कारण डूब गए।

डीसीपी(DCP) ने कहा, “शव बरामद कर लिए गए हैं। जांच कार्यवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला बारिश या बाढ़ से संबंधित नहीं है। पानी का गड्ढा निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स की एक विशेषता है। हालांकि हम पूछताछ कर रहे हैं।”(IANS/RR)

logo
www.newsgram.in