

बारिश की हल्की फुहारें, हाथ में गर्मागर्म चाय का कप और सामने हरियाली से भरा खूबसूरत नज़ारा अगर मानसून में आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है, तो दिल्ली में कुछ ऐसे हिडन टी-कैफ़े मौजूद हैं जो आपकी बारिश वाली डेट, दोस्तों के साथ आउटिंग या इंस्टाग्राम रील्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इन जगहों पर सिर्फ चाय ही नहीं, बल्कि शानदार एम्बियंस, सुकून भरे कोने और खूबसूरत बैकग्राउंड भी मिलते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के 3 ऐसे टी-कैफ़े (3 Famous tea cafes in Delhi) के बारे में जो मानसून में किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगते।
अगर आप बारिश के मौसम में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां शहर की भागदौड़ से दूर बैठकर सुकून के कुछ पल बिताए जा सकें, तो द टी रूम फॉर्म ब्लोसम कोच्चर (The Tea Room from Blossom Kochhar) आपके लिए एक परफेक्ट ठिकाना है। हौज खास विलेज की शांत और खूबसूरत गलियों में स्थित यह कैफ़े अपनी विंटेज सजावट, लकड़ी के फर्नीचर, किताबों से सजे कोनों और बड़े-बड़े खिड़कियों से दिखने वाले हरियाली भरे नजारों के लिए जाना जाता है। इसकी शुरुआत मशहूर ब्यूटी और वेलनेस एक्सपर्ट ब्लॉसम कोचर के ब्रांड ने की थी, जिसका मकसद लोगों को चाय के साथ एक शांत और आरामदायक अनुभव देना था। यहां आपको सिर्फ चाय ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की कई तरह की स्पेशलिटी टी, ग्रीन टी, हर्बल टी, ब्लैक टी, आइस्ड टी और फ्रूट-इन्फ्यूज्ड टी का स्वाद लेने का मौका मिलता है। खाने के शौकीनों के लिए मेन्यू में सैंडविच, पास्ता, पैनकेक, सलाद, केक, कुकीज़ और कई तरह की बेकरी आइटम्स भी मौजूद हैं।
मानसून (Mansoon) के दौरान खिड़की के पास बैठकर गर्म चाय और ताज़ा बेक्ड केक का आनंद लेना यहां आने वाले लोगों की पसंदीदा गतिविधियों में से एक है। एक कप चाय की कीमत लगभग 200 से 400 रुपये के बीच होती है, जबकि दो लोगों का खर्च 700 से 1200 रुपये तक आ सकता है। खास बात यह है कि कैफ़े का हर कोना इतना खूबसूरत है कि यहां बिना किसी अतिरिक्त सजावट के भी शानदार तस्वीरें और रील्स बनाई जा सकती हैं। ग्राहकों के मुताबिक यहां का शांत माहौल, बेहतरीन सर्विस और प्रीमियम क्वालिटी की चाय इसे दिल्ली के सबसे खास टी-कैफ़े में शामिल करती है। यह हौज खास, दिल्ली में स्थित है और हौज खास मेट्रो स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। बारिश के मौसम में यह जगह किसी छोटे यूरोपीय टी-हाउस जैसी महसूस होती है, जहां हर घूंट के साथ सुकून का एहसास होता है।
दिल्ली के बीचों-बीच एक ऐसी जगह भी है, जहां बारिश की बूंदें, कला की खुशबू और चाय की गर्माहट मिलकर एक अलग ही जादू रचती हैं। मंडी हाउस स्थित त्रिवेणी टेरेस कैफे (Triveni Terrace Cafe) सिर्फ एक कैफ़े नहीं, बल्कि कलाकारों, लेखकों, थिएटर प्रेमियों और सुकून तलाशने वालों का पसंदीदा अड्डा है। त्रिवेणी कला संगम परिसर में मौजूद यह कैफ़े कई दशकों से अपनी सादगी और अनोखे माहौल के लिए मशहूर है। यहां कदम रखते ही ऐसा लगता है जैसे दिल्ली की भागदौड़ पीछे छूट गई हो और आप किसी शांत सांस्कृतिक दुनिया में आ पहुंचे हों। यहां की मसाला चाय, अदरक चाय और फिल्टर कॉफी लोगों की पहली पसंद है, लेकिन मेन्यू सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। आपको यहां ताज़ा पकौड़े, सैंडविच, इडली-सांभर, पराठे, सलाद, हल्के भारतीय भोजन और स्वादिष्ट मिठाइयों का भी मज़ा मिलता है।
मानसून के मौसम में गर्म चाय के साथ कुरकुरे पकौड़ों का स्वाद यहां आने वालों को बार-बार लौटने पर मजबूर कर देता है। एक व्यक्ति का खर्च लगभग 300 से 500 रुपये तक आता है, जो इस खूबसूरत अनुभव के हिसाब से काफी वाजिब माना जाता है। कैफ़े की सबसे बड़ी खासियत इसका खुला और हरियाली से घिरा माहौल है। पेड़ों की छांव, बारिश की हल्की फुहारें और आसपास फैली कलात्मक ऊर्जा इसे रील्स और फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट बनाती है। यहां अक्सर आपको थिएटर आर्टिस्ट, कवि और युवा क्रिएटर्स अपनी बातचीत और रचनात्मक काम में डूबे नजर आ जाएंगे। ग्राहकों का कहना है कि त्रिवेणी टेरेस कैफे (Triveni Terrace Cafe) की सादगी ही इसकी असली खूबसूरती है यहां का खाना घर जैसा लगता है और माहौल दिल को सुकून देता है। यह कैफ़े 205, तानसेन मार्ग, मंडी हाउस, नई दिल्ली में स्थित है और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से पैदल आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप मानसून में किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां चाय के साथ कला, शांति और खूबसूरत नज़ारों का संगम मिले, तो त्रिवेणी टेरेस कैफे (Triveni Terrace Cafe) आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
अगर आपको लगता है कि चाय सिर्फ एक साधारण पेय है, तो गोट टी (Got Tea) आपके इस विचार को पूरी तरह बदल सकता है। डियर पार्क (Deer Park) के पास स्थित यह ट्रेंडी कैफ़े युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और अपनी यूनिक टी वैरायटी के लिए खास पहचान बना चुका है। यहां का मॉडर्न इंटीरियर, रंग-बिरंगी दीवारें, इंस्टाग्राम-फ्रेंडली कॉर्नर और आरामदायक बैठने की व्यवस्था इसे दोस्तों के साथ हैंगआउट, डेट या रील्स शूट करने के लिए बेहतरीन जगह बनाती है। मानसून के दौरान जब बाहर हल्की बारिश हो रही हो और सामने पार्क की हरियाली नजर आ रही हो, तब यहां बैठकर चाय पीने का अनुभव और भी खास हो जाता है। गोट टी (Got Tea) की सबसे बड़ी खासियत इसकी अलग-अलग तरह की फ्लेवर्ड टी और बबल टी है। यहां क्लासिक मिल्क टी, फ्रूट टी, चीज़ टी, बबल टी और कई फ्यूजन ड्रिंक्स मिलते हैं, जो आम चाय से बिल्कुल अलग स्वाद देते हैं। खाने के लिए मेन्यू में मोमोज, फ्रेंच फ्राइज, गार्लिक ब्रेड, सैंडविच, पास्ता, नाचोज़ और कई तरह के स्नैक्स भी उपलब्ध हैं।
यहां की चाय और स्नैक्स का कॉम्बिनेशन युवाओं को खास तौर पर पसंद आता है। चाय और ड्रिंक्स की कीमत लगभग 150 से 300 रुपये के बीच रहती है, जबकि दो लोगों का खर्च 400 से 700 रुपये तक आ सकता है। इस कैफ़े की एक और खास बात यह है कि यहां का हर कोना तस्वीरों और रील्स के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड देता है। शाम के समय जगमगाती लाइट्स और कैज़ुअल माहौल इसे और भी आकर्षक बना देते हैं। ग्राहक इसकी यूनिक ड्रिंक्स, शानदार प्रेजेंटेशन और फ्रेंडली स्टाफ की खूब तारीफ करते हैं। कई लोग इसे दिल्ली की उन चुनिंदा जगहों में गिनते हैं, जहां चाय के साथ एक अलग और मॉडर्न कैफ़े एक्सपीरियंस मिलता है। यह कैफ़े B-6/2, हुमायूंपुर, सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी विकल्प है, जहां से यह कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। अगर आप मानसून में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां स्वाद, स्टाइल और सुकून तीनों का बेहतरीन मेल मिले, तो गोट टी (Got Tea) आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। [SP]