बिहार: शराब की होम डिलीवरी करने वाली महिला गिरफ्तार

शराब की होम डिलीवरी करने वाली एक महिला को मंगलवार को बिहार(Bihar) के मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया
बिहार: शराब की होम डिलीवरी करने वाली महिला गिरफ्तार (IANS)

बिहार: शराब की होम डिलीवरी करने वाली महिला गिरफ्तार (IANS)

बिहार

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: शराब की होम डिलीवरी करने वाली एक महिला को मंगलवार को बिहार(Bihar) के मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया, जो इलाके में शराब की होम डिलीवरी करती थी और उसे शराब वाली हसीना के नाम से जाना जाता था। आरोपी महिला की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के साहेबगंज निवासी 25 वर्षीय रानी देवी के रूप में हुई है और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

<div class="paragraphs"><p>बिहार: शराब की होम डिलीवरी करने वाली महिला गिरफ्तार (IANS)</p></div>
बिहार: कक्षा 1 के छात्र को मोजे ना पहनने के लिए पीटा गया



वह पूर्वी चंपारण और पड़ोसी जिले मुजफ्फरपुर में भी शराब की होम डिलीवरी का काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि रानी देवी अपने तयशुदा ग्राहकों के फोन पर ऑर्डर मिलने के बाद अपने दोपहिया वाहन से शराब पहुंचाती थी।

मोतिहारी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हम उसके संपर्क में रहने वाले ग्राहकों की पहचान करने के लिए उसके फोन कॉल को स्कैन कर रहे हैं। हमें एक गुप्त सूचना मिली थी कि वह शराब की होम डिलीवरी के लिए जा रही है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी के दौरान हमने उसके घर से 50 लीटर आईएमएफएल भी जब्त किया है।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in