'मियां-मियां' कहने वाले मुख्यमंत्री चुनाव बाद करेंगे 'म्याऊं-म्याऊं', बदरुद्दीन अजमल ने असम सीएम पर कसा तीखा तंज

एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर ‘मियां-मियां’ बयान को लेकर करारा हमला बोला, कहा चुनाव नतीजों के बाद उनकी और भाजपा की ‘कमर टूटने वाली है’
मियां-मियां
मियां-मियांIANS
Published on

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि 'मियां-मियां' कहने वाले मुख्यमंत्री चुनाव बाद करेंगे 'म्याऊं-म्याऊं' करने लगेंगे।

एआईयूडीएफ के मुख्य नेता बदरुद्दीन अजमल ने असम में खराब मौसम के कारण चुनाव प्रचार न कर पाने पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "जहां हम नहीं जा पा रहे हैं, वहां के उम्मीदवारों के लिए हमें बहुत चिंता है, क्योंकि मेरे जाने से प्रत्याशियों को यह उम्मीद रहती है कि उन्हें क्षेत्र में जीत मिलेगी।"

इसी बीच राज्य में अवैध घुसपैठियों को लेकर मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा, "राज्य के मुख्यमंत्री, जो लगातार 'मियां-मियां' कहकर लोगों को संबोधित और उन पर लेबल लगाते रहते हैं, चुनाव के बाद 'म्याऊं-म्याऊं' करने लगेंगे। इस चुनाव में उनकी (हिमंत बिस्वा सरमा) और उनकी पार्टी की कमर टूटने वाली है। उन्हें अपने राज्य को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।"

एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि पूरी दुनिया कहां से कहां पहुंच चुकी है और हम लोग यहां 'मियां-मियां' कर रहे हैं। यह बड़े शर्म की बात है। मुख्यमंत्री को असम को आगे ले जाने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "हम उनकी टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं और आखिर तक करते रहेंगे। वे (हिमंत बिस्वा सरमा) कह रहे हैं कि एक विशेष वर्ग का प्रदर्शन खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह प्रदर्शन और बढ़ेगा।"

एआईयूडीएफ के नेता ने यह भी कहा कि असम में हमारे लिए सबसे अहम शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा है। इसके अलावा, एनआरसी, डी-वोटर और जमीनों के पट्टे भी हमारे के लिए अहम मुद्दा है। इसी बीच, उन्होंने बताया कि वे एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से भी मुलाकात करेंगे, जो चुनाव प्रचार के लिए राज्य में आ रहे हैं।

मियां-मियां
दिल्ली जैसा असम में भी चल रहा 'शीश महल' का खेल, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा! यहाँ समझें पूरी खबर

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in