नाबालिग पोती से बलात्कार के आरोप में 72 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

असम(Assam) के हैलाकांडी जिले में एक 72 वर्षीय व्यक्ति को अपनी नाबालिग पोती से बलात्कार(Rape) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नाबालिग पोती से बलात्कार के आरोप में 72 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार।(Wikimedia Commons)
नाबालिग पोती से बलात्कार के आरोप में 72 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार।(Wikimedia Commons)
Published on
Updated on
1 min read

असम(Assam) के हैलाकांडी जिले में एक 72 वर्षीय व्यक्ति को अपनी नाबालिग पोती से बलात्कार(Rape) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस(Police) के मुताबिक, आरोपी के बेटे ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपनी 13 वर्षीय पोती का बार-बार यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने बच्‍ची को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

एफआईआर(FIR) दर्ज होने के बाद पीड़िता की मेडिकल(Medical) जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।

हैलाकांडी सदर पुलिस स्टेशन(Police Station) के एक अधिकारी कहा कि बयान लेने के बाद, हमने आरोपी को पकड़ लिया है, और आगे की जांच शुरू कर दी है। अदालत(Court) में पेश किए जाने के बाद आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।(IANS/RR)

नाबालिग पोती से बलात्कार के आरोप में 72 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार।(Wikimedia Commons)
Assam सीएम की पत्नी Rinki Bhuyan Sarma ने Manish Sisodia पर किया मानहानि का मुकदमा
logo
www.newsgram.in