टूर्नामेंट खेलने गए हैं या मौज मारने? 3 दिन में खिलाड़ियों ने इस्तेमाल किये 10 हजार कंडोम! आयोजकों के उड़े होश

विंटर ओलंपिक्स 2026 में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था जहाँ की गई है वहां कंडोम (Condom) की सप्लाई होती है और 3 दिन के भीतर ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 हज़ार से ज्यादा कंडोम खिलाड़ियों ने इस्तेमाल कर लिए हैं।
बर्फ पर रखे मिलानो कॉर्टिना 2026 ओलंपिक ब्रांडेड कंडोम पैकेट के साथ बर्फीले पहाड़ों के बीच ओलंपिक रिंग्स का दृश्य
विंटर ओलंपिक्स 2026 में खिलाड़ियों ने 3 दिन में 10 हजार कंडोम इस्तेमाल किये X
Reviewed By :
Published on
Updated on
3 min read
Summary
  • मिलानो कॉर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स के गेम्स विलेज में खिलाड़ियों द्वारा 3 दिनों में 10,000 से अधिक कंडोम उपयोग किए जाने की रिपोर्ट सामने आई।

  • आयोजकों ने स्वास्थ्य जागरूकता के तहत कंडोम उपलब्ध कराए थे, लेकिन तेज उपयोग के कारण शुरुआती स्टॉक जल्दी खत्म हो गया और नई सप्लाई की तैयारी की जा रही है।

  • ओलंपिक में मुफ्त कंडोम वितरण की परंपरा 1988 सियोल ओलंपिक से शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य सुरक्षित संबंधों और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

एक बड़ा ही मशहूर मीम चलता है, 'आग लगे बस्ती में हम रहें अपनी मस्ती में', हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि खेल जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। पूरी खबर जानने के बाद आप भी यही कहेंगे कि खिलाड़ी टूर्नामेंट खेलने गए हैं या मौज मारने?

हुआ कुछ यूँ है कि इटली मिलान-कोर्टिना में इस समय विंटर ओलंपिक्स 2026 का टूर्नामेंट हो रहा है और इस टूर्नामेंट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सामने आया है। बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट खेलने आए खिलाड़ियों ने पूरे कंडोम (Condom) का सप्लाई वाला स्टॉक ही खत्म कर दिया। अब ऐसे में यह सवाल तो उठेगा ही कि खिलाड़ी खेलने गए हैं या मौज मस्ती करने? क्या है पूरी बात आइये समझते हैं।

3 दिन में 10 हज़ार कंडोम इस्तेमाल हुए

दरअसल, विंटर ओलंपिक्स 2026 में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था जहाँ की गई है वहां कंडोम (Condom) की सप्लाई होती है और 3 दिन के भीतर ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 हज़ार से ज्यादा कंडोम खिलाड़ियों ने इस्तेमाल कर लिए हैं।

गेम्स विलेज में करीब 14000 बिस्तर लगाए गए हैं और साथ ही खिलाड़ियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कई बैनर और पोस्टर भी लगे हैं लेकिन आयोजकों के मुताबिक शुरुआत में 10 हजार कंडोम रखे थे। ताकि हर खिलाड़ी रोजाना 2-2 इस्तेमाल कर सके।

6 फ़रवरी 2026 को शुरू हुए इस टूर्नामेंट की समाप्ति 22 फ़रवरी को होने वाली है लेकिन खिलाड़ियों ने कंडोम (Condom) का इतना ज्यादा और तेजी से इस्तेमाल किया कि 3 दिन में ही सब खत्म हो गए। बता दें कि आयोजकों का यह भी कहना है कि जल्द ही कंडोम की नई सप्लाई आएगी लेकिन कब आएगी, कुछ कह नहीं सकते।

अपने हिसाब से व्यवस्था कर रहे खिलाड़ी

हैरानी की बात यह है कि गेम्स विलेज में खिलाड़ियों के लिए यौन संबंध बनाने के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं हुई है लेकिन बावजूद इसके प्लेयर्स अपने हिसाब से जुगाड़ लगा ले रहे हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि खिलाड़ियों के लिए एक 'शूज-ऑफ रिलैक्सेशन रूम' बनाया गया है जहाँ हल्की रौशनी के साथ संगीत बजता है, तो ऐसे में माना जा रहा है कि खिलाड़ी खुद की तम्मना पूरी करने के लिए इसी कमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बता दें कि गेम्स विलेज की सुविधा कनाडा के खिलाड़ियों को पसंद नहीं आई और पूरी टीम फाइव स्टार में शिफ्ट हो गई ताकि रिलेक्स होने में कोई परेशानी ना आए।

क्यों खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं कंडोम?

आपको बता दें कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के लिए मुफ्त कंडोम (Condom) की सेवा की व्यवस्था लंबे समय से चली आ रही है। इसका मकसद है सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता। इसकी शुरुआत 1988 के सियोल ओलंपिक से शुरू हुई थी और उस समय दुनिया में एड्स महामारी के प्रति चिंता बढ़ रही थी।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं, जो कंडोम (Condom) का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि उसे अपने साथ वापस लेकर जाते हैं। वो इसे 'यादगार' उपहार के रूप में देखते हैं क्योंकि इसपर इवेंट की ब्रांडिंग होती है।

रियो समर ओलंपिक 2016 के दौरान करीब 4,50,000 कंडोम बांटे गए थे। पेरिस 2024 समर ओलंपिक्स में 3,00,000 कंडोम जबकि 2020 में कोरोना के बावजूद टोक्यो ओलंपिक में जागरूकता के उद्देश्य से 1,60,000 कंडोम (Condom) बांटे गए थे।

बर्फ पर रखे मिलानो कॉर्टिना 2026 ओलंपिक ब्रांडेड कंडोम पैकेट के साथ बर्फीले पहाड़ों के बीच ओलंपिक रिंग्स का दृश्य
बड़ा लिंग, पोर्न और पुलिंग आउट – सेक्स की 8 सबसे बड़ी भ्रांतियाँ

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in