कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार? कुलदीप ने थमाई कैप

Who is Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला शनिवार से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार? कुलदीप ने थमाई कैप
कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार? कुलदीप ने थमाई कैपians
Published on

Who is Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला शनिवार से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में मानव सुथार भारत की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

23 वर्षीय मानव सुथार बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज (ऑर्थोडॉक्स स्पिनर) हैं। वह बल्ले से भी अहम योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। मानव घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से खेलते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2022 में किया था। वह अब तक 29 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 25.76 की औसत से 129 विकेट निकाल चुके हैं।

वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में खेले 25 मुकाबलों में मानव ने 34 विकेट चटकाए हैं। साल 2023 में हुए वनडे विश्व कप में नेट गेंदबाज के तौर पर मानव ने अपनी घूमती गेंदों से विराट कोहली और रोहित शर्मा को खासा परेशान किया था। गेंद के साथ-साथ मानव बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 29 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में मानव ने 945 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में भी वह 350 रन बना चुके हैं।

कुलदीप यादव से डेब्यू कैप पाने वाले मानव आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। मानव को 4 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट झटके थे। मानव अपनी घूमती गेंदों के दम पर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खासा तंग कर सकते हैं।

मानव साल 2021 के बाद भारत की ओर से डेब्यू करने वाले पहले स्पेशलिस्ट स्पिन गेंदबाज हैं। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है। मानव के अलावा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में रखा गया है। वहीं, तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। (MK)

कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार? कुलदीप ने थमाई कैप
एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मानव सुथार का डेब्यू

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in