भारत का ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरा: 40 दिनों में 12 मैच, अक्टूबर-दिसंबर तक मेगा टूर

Team India: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने बुधवार को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026/27 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
Team India का ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरा: 40 दिनों में 12 मैच, अक्टूबर-दिसंबर में होगा मेगा टूर
Team India का ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरा: 40 दिनों में 12 मैच, अक्टूबर-दिसंबर में होगा मेगा टूरians
Published on

Team India: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने बुधवार को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026/27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण भारत का ऐतिहासिक दौरा होगा। अक्टूबर से दिसंबर तक भारत की पुरुष टीम न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे बड़े द्विपक्षीय क्रिकेट दौरे पर जाएगी। इस दौरान कुल 12 मैच, पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच, खेले जाएंगे।

भारतीय टीम (Team India) 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विदेशी टीम के सबसे बड़े इनबाउंड दौरों में से एक माना जा रहा है। पांच प्रमुख शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार ने भी इस दौरे को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। यह समर्थन भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगभग 100 वर्षों पुराने खेल संबंधों को समर्पित है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुख्य मार्केटिंग और कमर्शियल अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा, "यह एक पीढ़ी में एक बार आने वाला मौका है। जब क्रिकेट की बात आती है तो भारत से बड़ा कुछ नहीं है। हम न्यूजीलैंड के लोगों को ऐसा दौरा देने जा रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। यह सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा इतिहास, संस्कृति और बढ़ती दोस्ती का उत्सव होगा।"

भारत का न्यूजीलैंड दौरा टी20 सीरीज से शुरू होगा। पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में खेला जाएगा। दूसरा टी20 24 अक्टूबर को भी क्राइस्टचर्च में होगा। तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में, चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में और पांचवां तथा अंतिम टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।

टी20 सीरीज के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में, दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में, तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। चौथा और पांचवां वनडे क्रमशः 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई (टौरंगा) के बे ओवल में खेले जाएंगे।

इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में आयोजित होगा। यह पूरा दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

स्काई न्यूजीलैंड अगले छह सीजन के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर बनेगा। स्काई के स्पोर्ट्स कंटेंट प्रमुख गैरी बर्चेट ने कहा कि भारत का दौरा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट आकर्षण है और वे इसे यादगार प्रसारण अनुभव बनाएंगे।

टिकटों की भारी मांग की उम्मीद है। फैंस को सलाह दी गई है कि वे अगस्त में शुरू होने वाली एक्सक्लूसिव मेंबर प्री-सेल के लिए क्रिकेट नेशन पर रजिस्ट्रेशन करा लें।

पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों के बीच कई यादगार मुकाबले हुए हैं। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2023 विश्व कप सेमीफाइनल, 2024 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और हालिया टी20 विश्व कप फाइनल में दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आई हैं। इस साल जनवरी में दोनों टीमों के बीच भारत में सीमित ओवरों की सीरीज खेली गई थी। (MK)

Team India का ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरा: 40 दिनों में 12 मैच, अक्टूबर-दिसंबर में होगा मेगा टूर
IPL 2026 के बीच पाकिस्तान का दौरा करेगी टीम, खेले जाएंगे 3 ODI मैच, सामने आया शेड्यूल
logo
www.newsgram.in