टी20 विश्व कप: पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने वो कमाल कर दिया, जो पूरी पाक टीम नहीं कर पाई

टी20 विश्व कप सुपर-8 में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया।
क्रिकेट मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए, पीछे दर्शकों की भीड़ दिखाई दे रही है।
इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बरकरार है। X
Author:
Published on
Updated on
2 min read

टी20 विश्व कप सुपर-8 में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए जरूरी था कि ये मैच इंग्लैंड जीते और हुआ भी ऐसा ही। इंग्लैंड ने 4 विकेट से ये मैच जीत लिया। इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक और मौका दे दिया है।

इंग्लैंड की इस जीत में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी रेहान अहमद की बड़ी भूमिका रही। रेहान आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उस समय इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से जीतने के लिए 19 गेंदों पर 43 रन की जरूरत थी। क्रीज पर विल जैक्स पहले से मौजूद थे। जैक्स अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन रेहान गेंदबाज हैं, इसलिए उनसे इतनी ही उम्मीद थी कि वे जैक्स का साथ दें।

रेहान ने साथ देने की जगह क्रीज पर उतरते ही विपक्षी गेंदबाजों पर आक्रमण करना शुरू कर दिया। रेहान ने मात्र 7 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 19 रन बनाकर इंग्लैंड को 3 गेंद पहले जीत दिला दी। इस जीत ने इंग्लैंड के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके करोड़ों फैंस को खुश कर दिया। रेहान ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को जो करना था, वो काम पाकिस्तानी मूल के रेहान ने कर दिया। 21 साल के रेहान अहमद का जन्म इंग्लैंड में हुआ है, लेकिन वे पाकिस्तान से संबंध रखते हैं। रेहान के पिता नईम अहमद का जन्म पाकिस्तान के मीरपुर में हुआ था। नईम भी एक क्रिकेटर थे। परिवार की बेहतर जिंदगी के लिए वह 2001 में इंग्लैंड चले गए, और टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम शुरू करने वाले नईम का परिवार अब इंग्लैंड में बस चुका है।

रेहान ने 2022 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। वह तीनों फॉर्मेट में टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं। रेहान 5 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 खेल चुके हैं।

(MK)

क्रिकेट मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए, पीछे दर्शकों की भीड़ दिखाई दे रही है।
क्या Virat फिर से करने वाले हैं Test Cricket में वापसी?

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in