टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हैट्रिक, तीसरी बार चैंपियन, जानिए अब तक 10 सीजन में किन कप्तानों ने जीती ट्रॉफी?

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इसके 10 सीजन खेले जा चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ट्रॉफी के साथ मंच पर जश्न मनाते हुए, जबकि एक खिलाड़ी मैदान में ट्रॉफी के पास बैठकर मुस्कुराता हुआ।
टी20 वर्ल्ड कप में पिछले 10 सीजन में किन कप्तानों ने जीती ट्रॉफी X
Summary
  • 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी जीती, कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे।

  • टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और अब तक 10 अलग-अलग सीजन में कई टीमों ने खिताब जीता।

  • वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने 2012 और 2016 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप जिताया।

8 मार्च 2026 की तारीख, दिन था रविवार, अहमदाबाद का मैदान और यहाँ आमने सामने थीं, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव कप्तान थे जबकि न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सेंटनर कप्तान थे। टॉस जीता कीवी कप्तान ने और गेंदबाजी का फैसला किया था।

पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना दिए लेकिन इसके जवाब में कीवी टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने 96 रन से मैच जीतते हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इसके 10 सीजन खेले जा चुके हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस दौरान कौन सी टीम किस कप्तान के कप्तानी में विजयी बनी है।

1. टी20 वर्ल्ड कप 2007

भारत के खिलाड़ी जीत के बाद जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया धोनी की कप्तानी में जीती। X

साऊथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में टी20 वर्ल्ड कप 2007 (T20 World Cup) का पहला सीजन खेला गया जहाँ टीम इंडिया ने 5 रन से पाकिस्तान को हराया था। टीम के कप्तान एमएस धोनी थे जो पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे थे। बतौर कप्तान धोनी का यह पहला आईसीसी टूर्नामेंट भी था। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 19.3 ओवर में 152 रनों पर ढेर हो गई और भारत पहले सीजन का चैंपियन बना।

2. टी20 वर्ल्ड कप 2009

पाकिस्तान के खिलाड़ियों के हाथ में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और सभी जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2009 में पाकिस्तान यूनिस खान की कप्तानी में जीती। X

साल 2009 का टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) इंग्लैंड में खेला गया था। फ़ाइनल मैच लॉर्ड्स के मैदान पर हुआ था। इस मुकाबले में पाकितान ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट को जीता था। यूनिस खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को पहली बार चैंपियन बनाया था। वो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले दूसरे कप्तान बने थे। लॉर्ड्स में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर ख़िताब जीत लिया। पाकिस्तान ने 8 विकेट से मैच जीता था।

3. टी20 वर्ल्ड कप 2010

इंग्लैंड के खिलाड़ियों के हाथ में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और सभी जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2010 में इंग्लैंड पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में जीती। X

टी20 वर्ल्ड कप 2010 (T20 World Cup) का फ़ाइनल इंग्लैंड ने जीता था। यह मुकाबला बारबाडोस में खेला गया था। फ़ाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। उस समय इंग्लैंड के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 18 गेंदें शेष रहते ही जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे।

4. टी20 वर्ल्ड कप 2012

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के हाथ में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और सभी जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2012 में वेस्टइंडीज डैरेन सैमी की कप्तानी में जीती। X

साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) पर वेस्टइंडीज ने कब्जा जमाया था। यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया था। वेस्टइंडीज ने मैच में पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका 18.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हुई। विंडीज ने डैरेन सैमी की कप्तानी में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के ख़िताब पर कब्जा जमाया।

5. टी20 वर्ल्ड कप 2014

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के हाथ में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2014 में श्रीलंका लसिथ मलिंगा की कप्तानी में जीती। X

2014 का टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का फ़ाइनल ढाका में खेला गया था। फ़ाइनल में भारत और श्रीलंका की टीम आमने सामने थी। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर फ़ाइनल मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। लसिथ मलिंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने ट्रॉफी जीती थी।

6. टी20 वर्ल्ड कप 2016

जीत के बाद जश्न मनाते वेस्टइंडीज के खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2016 में वेस्टइंडीज डैरेन सैमी की कप्तानी में जीती। X

2016 का टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) इडेन गार्डन कोलकाता में खेला गया था। फ़ाइनल में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने थीं। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में विंडीज ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए और फ़ाइनल को 4 विकेट से अपने नाम किया। डैरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज दूसरी बार चैंपियन बनी। वो इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को दो बार उठाया है। 2012 के बाद, उन्होंने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को 2016 में भी चैंपियन बनाया था।

7. टी20 वर्ल्ड कप 2021

एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर के हाथ में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया एरोन फिंच की कप्तानी में जीती। X

साल 2016 के बाद अगला टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) में हुआ। करीब 4 साल के बाद हुए इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच की कप्तानी में उठाया। दुबई में हुए फ़ाइनल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम थी। कीवी टीम ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में कंगारुओं ने 18.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहली बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एरोन फिंच रहे थे।

8. टी20 वर्ल्ड कप 2022

जोस बटलर के हाथ में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड जोस बटलर की कप्तानी में जीती। X

2022 का टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) फ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। फ़ाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम थी। साल 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराते हुए ट्रॉफी को दूसरी बार उठाया था। इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान जोस बटलर रहे थे। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए और मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।

9. टी20 वर्ल्ड कप 2024

भारत के खिलाड़ी जीत के बाद जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं और ट्रॉफी को हाथ में पकड़े हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती। X

2024 के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का फ़ाइनल बारबाडोस में खेला गया था। फ़ाइनल में भारत और साऊथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने थीं। भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी और टीम इंडिया 2007 के बाद दूसरी बार चैंपियन बनी थी। फ़ाइनल में भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में साऊथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई और भारत ने 7 रन से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया।

10. टी20 वर्ल्ड कप 2026

2026 में चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ट्रॉफी उठाकर मंच पर गोल्डन कॉन्फेटी के बीच जश्न मनाते हुए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीती। X

2026 का टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) फ़ाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव भारत के तीसरे कप्तान बने, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। फ़ाइनल मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन जड़ दिए। जवाब में न्यूजीलैंड 159 रनों पर ऑलआउट हो गई।

तो ये थी उन 10 कप्तानों की सूचि जिनकी कप्तानी में सभी टीमों ने ट्रॉफी उठाई है।

टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ट्रॉफी के साथ मंच पर जश्न मनाते हुए, जबकि एक खिलाड़ी मैदान में ट्रॉफी के पास बैठकर मुस्कुराता हुआ।
कर्षण घावरी: 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में की थी घातक गेंदबाजी, टीम इंडिया को दिलाई थी जीत

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in