ICC चेयरमैन जय शाह के आगे PCB का सरेंडर, 15 फ़रवरी को भारत से मैच खेलने को पाकिस्तान तैयार!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था।
रोशनी से जगमगाता क्रिकेट स्टेडियम, जिसमें भीड़ भारतीय और पाकिस्तानी झंडे लहराती दिख रही है; स्क्रीन पर बड़े अक्षरों में लिखा है “INDIA vs PAKISTAN-FEBRUARY 15”
पीसीबी भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मैच के बहिष्कार के फैसले से पीछे हट सकता है, क्योंकि ICC के सख्त रुख के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबले के होने की 99% संभावना बन गई है।AI Generated
Author:
Published on
Updated on
2 min read

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट सकता है। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने की संभावना पूरी तरह बढ़ गई है।

भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम दौर की बैठक चल रही है। पीसीबी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक चल रही है, और इस बात की 99 प्रतिशत संभावना है कि भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होगा।

इससे पहले, पीसीबी ने कहा था कि वे 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़े होने की शर्त पर ही विश्व कप में शामिल होने की अनुमति दी थी।

पाकिस्तान की घोषणा के जवाब में, आईसीसी ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति से कोई हल निकालने की अपील की थी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि चुनिंदा भागीदारी वैश्विक प्रतियोगिता के सिद्धांतों को कमजोर करती है।

आईसीसी ने कहा, "जबकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, चुनिंदा भागीदारी की इस स्थिति को एक वैश्विक खेल इवेंट के मूल आधार के साथ मिलाना मुश्किल है, जहां सभी भाग लेने वाली टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।"

शीर्ष क्रिकेट संस्था ने कहा, "आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर इसके बड़े और लंबे समय के असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद सदस्य और लाभार्थी है।"

बता दें कि इस समय ICC चेयरमैन जय शाह हैं। ICC की तरफ से यह कड़े संदेश दिए जा चुके हैं कि अगर पाकिस्तान ने मैच बॉयकॉट किया, तो उसके ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लग सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर आर्थिक जुर्माना लग सकता है। सदस्यता रद्द हो सकती है। बॉयकॉट की स्तिथि में 2 अंक भारत को दिए जा सकते हैं और दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) में क़ानूनी कार्यवाई हो सकती है।

वहीं, विश्व कप में पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए के साथ है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट को-होस्ट कर रहा है।

(MK)

रोशनी से जगमगाता क्रिकेट स्टेडियम, जिसमें भीड़ भारतीय और पाकिस्तानी झंडे लहराती दिख रही है; स्क्रीन पर बड़े अक्षरों में लिखा है “INDIA vs PAKISTAN-FEBRUARY 15”
Pakistan: अघोषित Martial Law के खिलाफ इमरान खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in