टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकटों की चल रही थी कालाबाजारी, क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को दबोचा

भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच खेला जाना है, जिससे पहले अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच टीम ने टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मैदान पर अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकटों की कालाबाजारी के लिए क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को दबोचाIANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच खेला जाना है, जिससे पहले अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच टीम ने टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उस्मानपुरा, गुजरात विद्यापीठ एसटी पीक बस स्टैंड के पास निगरानी के दौरान, संदिग्ध हालत में मिले दो लोगों को पकड़ा गया और उनके पास से फाइनल मैच के कुल 8 टिकट बरामद किए गए। जांच के दौरान पता चला कि इन लोगों ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक किए थे और मैच से एक दिन पहले वे गैर-कानूनी तरीके से तय कीमत से तीन गुना ज्यादा यानी 10 हजार रुपए में टिकट बेच रहे थे।

क्राइम ब्रांच ने इन दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी टिकट जब्त कर लिए हैं। यह देखने के लिए जांच तेज कर दी है कि क्या इस नेटवर्क में कोई और भी शामिल है।

भारतीय टीम ने इस विश्व कप में सिर्फ एक ही मुकाबला गंवाया है। यह हार उसे सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में अभी तक दो मैच गंवाए हैं, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था। कीवी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने अब तक 16 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 11 मैच न्यूजीलैंड ने जीते। 3 मुकाबले टाई रहे हैं।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक न्यूजीलैंड को कभी शिकस्त नहीं दी है। दोनों देशों के बीच 3 मैच खेले गए हैं। सभी मैच कीवी टीम ने अपने नाम किए, लेकिन इस बार फैंस को भारत से जीत की आस है।

(MK)

मैदान पर अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगी साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in