ICC के नंबर-1 गेंदबाज से DJ बनने तक का सफर: साउथ अफ्रीका के लोनवाबो सोतसोबे की कहानी

जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल होने के बाद फिर सब कुछ आपसे छीन लिया जाए, तो आपको कैसा लगेगा? कभी-कभी ज़िंदगी में हुई एक गलती का पछतावा हमें हमेशा अपने कंधों पर ढोना पड़ सकता है। लगभग कुछ ऐसी ही दर्दनाक कहानी है, साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे की। जानें लोनवाबो सोतसोबे का अर्श से फर्श तक का सफ़र।
a image of south african pacer Lonwabo Tsotsobe
साउथ अफ्रीका के लोनवाबो सोतसोबे की कहानीwikimedia commons
Published on
Updated on
2 min read

जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल होने के बाद फिर सब कुछ आपसे छीन लिया जाए, तो आपको कैसा लगेगा? कभी-कभी ज़िंदगी में हुई एक गलती का पछतावा हमें हमेशा अपने कंधों पर ढोना पड़ सकता है। लगभग कुछ ऐसी ही दर्दनाक कहानी है, साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे की। अपनी तेज गेंदबाज़ी से सबके छक्के छुड़ाने वाले लोनवाबो सोतसोबे आज मजबूरन DJ के ज़रिए अपनी रोज़ी-रोटी का गुज़ारा कर रहे हैं। जानें लोनवाबो सोतसोबे का अर्श से फर्श तक का सफ़र।

कौन हैं लोनवाबो सोतसोबे?

लोनवाबो सोतसोबे (Lonwabo Tsotsobe) का जन्म 7 मार्च 1984 को पोर्ट एलिजाबेथ में हुआ था। सोतसोबे साउथ अफ्रीकी बाएं हाथ के फास्ट बॉलर के रूप में उभरे। उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी से कई बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया। लोनवाबो सोतसोबे ने 2004-2005 में घरेलू क्रिकेट के पहले सीजन में 17.75 के औसत से 16 विकेट चटकाए। वहीं, लगातार अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से 2011 में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। जिसके बाद लोनवाबो सोतसोबे के करियर का ग्राफ सिर्फ ऊपर की ओर ही बढ़ रहा था। यही नहीं, उन्होंने ICC की वनडे रैंकिंग में भी अपना प्रथम स्थान पक्का कर लिया था।

लेकिन शायद लोनवाबो सोतसोबे की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। 2011 में शुरू हुआ उनका करियर 2014 तक आते-आते मुश्किल में पड़ गया।

मैच फिक्सिंग बना करियर खत्म होने का कारण

शानदार गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे (Lonwabo Tsotsobe) के 2011 में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू के बाद उनकी जिंदगी अच्छी चल रही थी। लेकिन 2015 में कुछ ऐसा हुआ जो कल्पना से भी परे था। उन पर 2015 में साउथ अफ्रीका की T20 लीग के दौरान मैच फिक्सिंग का आरोप लगा, जिसके बाद उनका उभरता करियर खत्म हो गया। वहीं, 2017 में मैच फिक्सिंग और रिश्वत लेने के आरोपों को तय किया गया, साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इन आरोपों को स्वीकार कर लिया। इस घटना के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 8 सालों के लिए उनके ऊपर प्रतिबंध लगा दिया।

बैन के बाद DJ बना जिंदगी जीने का सहारा

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने जब लोनवाबो सोतसोबे (Lonwabo Tsotsobe) पर 8 सालों के लिए प्रतिबंध लगाया, तो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका असर देखने को मिला। सोतसोबे डिप्रेशन में जाने लगे थे। जब परिजनों ने उनकी ऐसी हालत देखी, तब उन्होंने सोतसोबे को अपनी हॉबी संगीत को अपना करियर चुनने का सुझाव दिया। बता दें, सोतसोबे को हमेशा से ही संगीत से बड़ा लगाव रहा है, जो उनके मुश्किल वक्त में काम भी आया। उन्होंने तय किया कि वह अब डीजे बनेंगे। साथ ही, उनको साउथ अफ्रीका में 'DJ Tso' के नाम से भी जाना जाता है और इस तरह वह अपनी रोज़ी-रोटी का गुजारा करते हैं।

लोनवाबो सोतसोबे का करियर

लोनवाबो सोतसोबे (Lonwabo Tsotsobe) के करियर की बात करें तो, उन्होंने 61 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें सोतसोबे ने 94 विकेट चटकाए। इसके अलावा, उन्होंने 5 टेस्ट मैच में 9 विकेट और 23 T20 मैच में 18 विकेट हासिल किए। यही नहीं, सोतसोबे ICC के वनडे की गेंदबाज़ी रैंकिंग में नंबर-1 फास्ट बॉलर रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर का अंतिम मैच साउथ अफ्रीका के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के रूप में 27 मार्च 2014 को नीदरलैंड के खिलाफ खेला था।(VR/MK)

यह भी पढ़ें:

a image of south african pacer Lonwabo Tsotsobe
कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया
logo
www.newsgram.in