भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। 15 अगस्त को शुरू होने वाली इस सीरीज की मेज़बानी श्रीलंका द्वारा होनी है। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास एक सुनहरा मौका है, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने करियर के 3000 रन पूरे कर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करने का।
श्रीलंका के खिलाफ इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अगर शुभमन गिल (Shubman Gill) 156 रन बना लेते हैं तो गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे। इस नई उपलब्धि के साथ दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ एक नया रिकॉर्ड अपने कर लेंगे। शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 73 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होने 2843 रन बनाए हैं। जानकारी के लिए बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज जो रुट के नाम पर दर्ज है। जो रुट ने WTC में 6651 रन बनाए हैं।
इसके साथ, शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 में गिल 14 पारियां खेल चुके हैं, और जिसमें उन्होंने 950 रन बनाए हैं। यदि वह इस सीरीज में 50 रन बना लेते हैं, तो गिल मौजूदा WTC चक्र में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। यह ही नहीं, यदि गिल ने 1000 से अधिक रन बन लिए, तो वह चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज भी होंगे, जिन्होंने WTC 2025-2027 में 1000 से ज्यादा रन बनाए है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम पहले स्थान पर आता हैं। उन्होंने WTC में 2843 रन बनाए हैं। इनके बाद, 2780 रन के आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत हैं, इस सूचि में ऋषभ पंत के बाद दिग्गज़ बल्लेबाज रोहित शर्मा (2716 रन) , विराट कोहली ( 2617 रन), रवींद्र जडेजा (2610 रन) और यशस्वी जायसवाल (2511 रन) का नाम शामिल है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा हैं। वहीं इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल में खेला जाएगा। जो सुबह के 10 बजे से शुरू होगा। ये मुकाबला 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक चलेगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23-27 अगस्त तक चलेगा, जो सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। वही, दर्शक इस पूरी सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी की वेबसाइट या ऐप पर देख सकते हैं।(VR/MK)
यह भी पढ़ें: