चयनकर्ताओं ने रिंकू-पाटीदार संग किया अन्याय! इन 5 खिलाड़ियों को AFG सीरीज से बाहर किया

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है, इस सीरीज का प्रारंभ 13 सितंबर से राजधानी दिल्ली में होगा। इस सीरीज के लिए बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) ने भारतीय टीम की घोषणा सोमवार, 1 सितंबर को की। हैरानी की बात है कि बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में जगह नहीं दी। वहीं, रिंकू-रजत पाटीदार समेत अन्य 5 शानदार खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर कर दिया है।
इस तस्वीर में भारतीय टीम के बल्लेबाज Rinku Singh हैं
चयनकर्ताओं ने रिंकू-पाटीदार संग किया अन्याय!X
Published on
Updated on
2 min read

अफगानिस्तान (Afghanistan vs India) के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है, इस सीरीज का प्रारंभ 13 सितंबर से राजधानी दिल्ली में होगा। इस सीरीज के लिए बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) ने भारतीय टीम की घोषणा सोमवार, 1 सितंबर को की। 

हैरानी की बात है कि बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में जगह नहीं दी।  वहीं, रिंकू-रजत पाटीदार समेत अन्य 5 शानदार खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर कर दिया है।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) टीम से ड्रॉप आउट

रिंकू सिंह को अफगानिस्तान (Afghanistan vs India) के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। बता दें, रिंकू को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम में जगह मिली लेकिन उनको मुकाबले में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। पहले मुकाबले में उनको खेलने को ही नहीं मिला, जबकि दूसरे मैच में रिंकू को अंतिम ओवर में खेलने को मिला, जिसमें उन्होंने आउट होने से पहले 8 गेंदों में 12 रन हासिल किए। तीसरे T20 मैच में रिंकू ने 18वें ओवर में बैटिंग की, जिसमें उन्होंने 14 गेंदों में 25 रन जड़ दिए। वहीं, रिंकू सिंह को इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में भी टीम से ड्रॉप किया गया था।

इस तस्वीर में भारतीय टीम के खिलाडी है
अफगानिस्तान सीरीज से 4 ये खिलाड़ी भी टीम से बाहर X

अफगानिस्तान सीरीज से 4 ये खिलाड़ी भी टीम से बाहर

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपनी शानदार कप्तानी से आईपीएल के लगातार 2 खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के नाम कराए। लेकिन चयनकर्ताओं ने उनको भी अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में जगह नहीं दी। इनके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

IND vs AFG T20 सीरीज: कहां और कब होगी

अफगानिस्तान (Afghanistan vs India) के खिलाफ तीन T20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर, रविवार को होगा, वहीं दूसरा मुकाबला 15 सितंबर, मंगलवार को और आखिरी व तीसरा मुकाबला 17 सितंबर, गुरुवार को होगा। ये तीनों मैच राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन मैचों को दर्शक Jio TV और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

भारत vs अफगानिस्तान (IND vs AFG) सीरीज में किसे मिला मौका?

वहीं, टीम में जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, बता दें, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा ये खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में तब खेल पाएंगे, जब अपना मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन [विकेटकीपर], ईशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उप कप्तान], शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा (VR/MK)

यह भी पढ़ें:

इस तस्वीर में भारतीय टीम के बल्लेबाज Rinku Singh हैं
हैरी ली की दिलचस्प कहानी: 2 बार मौत को दिया झांसा, फिर क्रिकेट के मैदान पर लौटकर रचा इतिहास! 
logo
www.newsgram.in