सचिन तेंदुलकर बर्थडे: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में दी बधाई

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई), आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने जन्मदिन की बधाई दी है।
सचिन तेंदुलकर बर्थडे: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में दी बधाई
सचिन तेंदुलकर बर्थडे: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में दी बधाईIANS
Published on

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई), आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने जन्मदिन की बधाई दी है।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा, "हमारे खेल के आइकॉन सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। क्रिकेट में आपका शानदार योगदान दुनिया भर की पीढ़ियों को हमारा शानदार खेल खेलने और देखने के लिए प्रेरित करता रहेगा, जबकि आपकी हमदर्दी और इंसानियत का समाज पर लगातार और अहम असर पड़ता रहेगा।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, "2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य, महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर। आपका असाधारण सफर सिर्फ मैदान पर आपकी बेमिसाल कामयाबियों से ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन और खेल भावना के उन मूल्यों से भी तय होता है जिन्हें आपने हमेशा बनाए रखा है। क्रिकेट की तरक्की और दुनिया भर में पहचान बनाने में आपका योगदान बहुत बड़ा है, जिसने खिलाड़ियों और प्रशासकों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और क्रिकेट की दुनिया को मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के लिए कई और सालों तक शुभकामनाएं।"

सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

मुंबई इंडियंस ने एक्स अकाउंट पर सचिन की केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की है। टीम ने कैप्शन में लिखा है, "वो छोटा लड़का जो क्रिकेट को पसंद प्रत्येक व्यक्ति के दिल की धड़कन बन गया। जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर।"

बता दें कि सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और संन्यास के बाद से ही इस टीम के मेंटॉर हैं।

पंजाब किंग्स ने एक्स पर सचिन की 2011 विश्व कप जीतने के बाद वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "उस महान व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जो पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।"

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक्स पर सचिन तेंदुलकर के साथ अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे और उपकप्तान रिंकू सिंह की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

दिल्ली कैपिटल्स ने सचिन तेंदुलकर के बचपन और वनडे विश्व कप 2011 की ट्रॉफी उठाए तस्वीरों की एक मिक्स वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सचिन सर, आपका दिन हम सबके लिए उतना ही खास हो, जितना आप हैं।"

लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो साझा की है। वीडियो में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर केक लेकर कहते हैं कि जन्मदिन मुबारक हो, मैं आपसे जल्द मिलूंगा। वीडियो में सचिन और अर्जुन की कई तस्वीरें साझा की गई हैं।

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक्स पर लिखा, "हर जेनरेशन ने एक ही नाम में अपना हीरो देखा है, वो नाम सचिन तेंदुलकर का है। ऐसे व्यक्ति जिसने सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला, बल्कि इसे हम सभी के लिए एक धर्म, एक पनाह और विश्वास करने की एक वजह बना दिया। जन्मदिन मुबारक हो, क्रिकेट के भगवान।"

गुजरात टाइटंस ने लिखा, "उस महान व्यक्ति का जश्न मनाएं जिसने सचिन, सचिन के नारे को एक भावना में बदल दिया।"

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स पर लिखा, "हर बार जब आप मैदान पर उतरे, हर पारी दशकों तक खेल को परिभाषित करने वाली कहानी बनी, क्रिकेट के भगवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक्स पर लिखा, "स्ट्रेट ड्राइव। डेजर्ट स्टॉर्म। 100 शतक। हैप्पी बर्थडे, मास्टर ब्लास्टर।" (MK)

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में दी बधाई
Sachin Tendulkar Birthday : जब कोच रमाकांत आचरेकर ने सचिन तेंदुलकर को दिए 13 सिक्के, जानिए पूरा किस्सा

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in