रोहित शर्मा ने खुद बताया, 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाया, लेकिन उनके दिल में विश्व कप 2023 का खिताब न जीत पाने का गम अभी भी जिंदा है।
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा नीली टीम इंडिया जर्सी और सफेद कैप पहने मैदान पर हाथ उठाकर अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रोहित शर्मा 2023 की हार का गम मिटाने के लिए 2027 वनडे विश्व कप खेलकर भारत को खिताब जिताने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।X
Author:
Published on
Updated on
2 min read

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाया, लेकिन उनके दिल में विश्व कप 2023 का खिताब न जीत पाने का गम अभी भी जिंदा है। रोहित (Rohit Sharma) उस कसक को मिटाने के लिए अगला वनडे विश्व कप खेलने और जीतने के प्रति दृढ़संकल्पित हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बुधवार को एक आईसीसी इवेंट में कहा, "वह सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 खेलना नहीं चाहते हैं, बल्कि 2023 में अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब हैं।"

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, "मैं 50-ओवर का विश्व कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उस समय कोई टी20 विश्व कप नहीं था, कोई आईपीएल नहीं था। वह क्रिकेट का सबसे ऊंचा स्तर था, जो हर चार साल में होता था। इसलिए, बेताबी थी। उस एक ट्रॉफी का इतना ज्यादा बोझ था। मैं सच में वह ट्रॉफी चाहता हूं, इसलिए मैं कड़ी मेहनत करने और उसे पाने के लिए अपनी पूरी ताकत और काबिलियत से सब कुछ करने की कोशिश करूंगा। मैं वहां जाकर अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं।"

टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की उम्र और फिटनेस की वजह से 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल था। पिछले 6 महीने में रोहित ने अपनी फिटनेस पर काम किया और अपना वजन कम किया है। साथ ही उनकी बल्लेबाजी में भी जोरदार बदलाव दिखा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका बल्ला बेशक नहीं चला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित (Rohit Sharma) ने अपनी बल्लेबाजी से रोमांचित किया था। फिटनेस और फॉर्म के प्रति रोहित की सजगता देखते हुए विश्व कप 2027 को लेकर उनके समर्पण का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मौजूदा समय में वनडे फॉर्मेट के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 282 वनडे की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतक की मदद से 11,577 रन बनाए हैं।

बता दें कि 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फ़ाइनल मैच खेला गया था जहाँ कंगारुओं ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट में भारत ने लीग स्टेज के सभी मैच जीते थे लेकिन फ़ाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

(MK)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in