आईपीएल इतिहास में सिर्फ 2 खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर 'फील्डर' आधी टीम को समेट दिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 19वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें सिर्फ 5 ही खिलाड़ियों ने अपनी शनदार फील्डिंग के दम पर आधी टीम को पवेलियन लौटाया है। आइए, इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
आईपीएल इतिहास में सिर्फ 2 खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर
आईपीएल इतिहास में सिर्फ 2 खिलाड़ी, जिन्होंने बतौरIANS
Published on

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (IPL 2026) में 19वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें सिर्फ 5 ही खिलाड़ियों ने अपनी शनदार फील्डिंग के दम पर आधी टीम को पवेलियन लौटाया है। आइए, इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi): 8 अक्टूबर 2021 को अबू धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए मोहम्मद नबी ने मुंबई इंडियंस के 5 बल्लेबाजों का कैच लपका था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने सर्वाधिक 84 रन जुटाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 82 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस बीच नबी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जेम्स नीशम, क्रुणाल पंड्या और नाथन कूल्टर नाइल कै कैच लपके। इस पारी में जेसन होल्डर ने 52 रन देकर 4 विकेट निकाले।

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट खोकर सिर्फ 193 रन ही बना सकी। कप्तान मनीष पांडे ने 69 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जेसन रॉय ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को जीत नहीं दिला सके।

डेरिल मिशेल(Darryl Mitchell): चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हुए 28 अप्रैल 2024 को डेरिल मिचेल ने एक फील्डर के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 5 कैच लपके। उनकी इस शानदार फील्डिंग के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच 78 रन से अपने नाम किया।

चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) (98) की शानदार पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 18.5 ओवरों में महज 134 रन पर सिमट गई।

इस पारी में डेरिल मिशेल ने ट्रेविस हेड (13), अभिषेक शर्मा (15), हेनरिक क्लासेन (20), शाहबाज अहमद (7) और पैट कमिंस (5) का विकेट हासिल किया। सीएसके की तरफ से तुषार देशपांडे ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

[VT]

Also read:

आईपीएल इतिहास में सिर्फ 2 खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर
आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in