आईपीएल 2026 से बाहर हुए हसरंगा, जल्द रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी एलएसजी

चोटिल वानिंदु हसरंगा के बाहर होने के बाद एलएसजी अगले 24-48 घंटों में नए खिलाड़ी के नाम का एलान करेगी, जॉर्ज लिंडे सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं
आईपीएल 2026 से बाहर हुए हसरंगा, जल्द रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी एलएसजी
आईपीएल 2026 से बाहर हुए हसरंगा, जल्द रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी एलएसजीIANS
Published on

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) चोटिल श्रीलंकाई लेग-स्पिनर वानिंदु हसरंगा की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की तैयारी में है।

टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने गुरुवार को बताया कि फ्रेंचाइजी अगले 24 से 48 घंटों के भीतर हसरंगा के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर देगी।

कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मूडी ने कहा, "हम इस बात के लिए तैयार हैं कि हसरंगा अब हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे। हम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं, और इस बारे में घोषणा अगले 24 से 48 घंटों में कर दी जाएगी।"

'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' को मिली जानकारी के अनुसार, साउथ अफ्रीकी स्पिनर जॉर्ज लिंडे को हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है।

जॉर्ज लिंडे ने अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज की चार पारियों में केवल एक ही विकेट हासिल किया था। वह टी20 विश्व कप में भी खेल चुके हैं। बीते 12 महीनों में वह एसएस20, 'द हंड्रेड', 'मेजर लीग क्रिकेट' और पीएसएल जैसी विभिन्न फ्रेंचाइजी लीगों का भी हिस्सा रहे हैं।

एलएसजी ने पिछले ऑक्शन में हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन चोटिल होने के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाए। हसरंगा फरवरी में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के पहले ही मैच में अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।

हसरंगा ने श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में होने वाले अनिवार्य फिटनेस टेस्ट को पास नहीं किया था, जबकि आईपीएल में शामिल होने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने हेतु यह टेस्ट पास करना अनिवार्य था।

हसरंगा ने आईपीएल करियर में कुल 37 मैच खेले हैं, जिसमें 24.32 की औसत के साथ 46 विकेट लिए। इस दौरान 1 बार 'फाइव विकेट हॉल' हासिल किया है। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जबकि 2021 से 2023 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे। (MK)

आईपीएल 2026 से बाहर हुए हसरंगा, जल्द रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी एलएसजी
5 विदेशी, जो आईपीएल 2026 में मचा सकते हैं धमाल

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in