आईपीएल 2026: KKR पर बड़ी जीत के बाद भी शीर्ष-4 में नहीं SRH, अंकतालिका पर डालें एक नजर

केकेआर पर 65 रन की धमाकेदार जीत के बावजूद एसआरएच प्लेऑफ रेस में पीछे, राजस्थान शीर्ष पर, आरसीबी-दिल्ली-मुंबई टॉप-4 में कायम
आईपीएल 2026: केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी शीर्ष-4 में नहीं एसआरएच, अंकतालिका पर डालें एक नजर
आईपीएल 2026: केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी शीर्ष-4 में नहीं एसआरएच, अंकतालिका पर डालें एक नजरIANS
Published on

आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भी हैदराबाद शीर्ष-4 में जगह बनाने में सफल नहीं रही है।

एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 226 रन बनाए थे। केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर सिमट कर मैच 65 रन से हार गई। केकेआर और एसआरएच के बीच खेला गया मुकाबला सीजन का छठा मुकाबला था। आइए देखते हैं कि इस मैच के बाद अंकतालिका में शीर्ष-4 में कौन सी टीम मौजूद है।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। आरआर ने अपने पहले मैच में सीएसके को 8 विकेट से हराया था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया था।

बुधवार को एलएसजी को हराने वाली दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) तीसरे स्थान पर काबिज है। डीसी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था।

पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था।

केकेआर के खिलाफ 65 रन से जीत दर्ज करने के बाद एसआरएच की स्थिति सुधरी है। टीम पूर्व के नौवें स्थान से छठे स्थान पर आ गई है।

गुजरात टाइटंस (जीटी) सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) आठवें, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) नौवें, और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दसवें स्थान पर हैं।

अंकतालिका में टीमों का स्थान जीत-हार के अलावा रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच चेन्नई में मैच होना है। दोनों टीमों का सीजन का यह दूसरा मैच है। सीएसके को पिछले मैच में आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए सीएसके जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वहीं, जीटी के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। (MK)

आईपीएल 2026: केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी शीर्ष-4 में नहीं एसआरएच, अंकतालिका पर डालें एक नजर
आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की इंजरी कितनी गंभीर? खुद दी जानकारी

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in